एक्सप्लोरर

Animal Box Office Collection Day 21:'डंकी' के आते ही 'एनिमल' का हुआ बुरा हाल, लाखों में सिमटी रणबीर कपूर की फिल्म की कमाई, जानें कलेक्शन

Animal Box Office Collection: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को बॉक्स ऑफिस पर राज करते हुए तीन हफ्ते हो गए हैं लेकिन शाहरुख खान की डंकी ने आते ही इसका खेल बिगाड़ दिया है.

Animal Box Office Collection Day 21: रणबीर कपूर की 'एनिमल' का बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं. इस बीच इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे और कईं फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े. हालांकि अब  बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का खूनी खेल खत्म होता नजर आ रहा है. दरअसल शाहरुख खान की डंकी ने आते ही एनिमल का बुरा हाल कर दिया है. चलिए जानते हैं रणबीर कपूर की फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है. 

'एनिमल' ने रिलीज के 21वें दिन कितनी कमाई की? 
63 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन के साथ कमाई करने वाली 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धाक जमाई. इस फिल्म ने रिलीज के तीन हफ्तों में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. लेकिन अब 'एनिमल' की तूफाई रफ्तार थमती नजर आ रही है. दरअसल आज सिनेमाघरों में शाहरुख खान की 'डंकी' रिलीज हुई है और इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही एनिमल की कमाई को काफी प्रभावित किया है. पिछले तीन हफ्तों से करोड़ों में कारोबार कर रही रणबीर कपूर की फिल्म अब लाखों में सिमटती नजर आ रही है. इसी बीच  'एनिमल' की रिलीज के 21वें दिन तानी तीसरे गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'एनिमल'ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे  गुरुवार को 87 लाख का कलेक्शन किया है. 
  • इसी के साथ 'एनिमल' का 21 दिनों का कुल कलेक्शन अब 529.69 करोड़ रुपये हो गया है.
  • हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर्स आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है.  

'डंकी' और 'सालार' करेंगी 'एनिमल' का पत्ता साफ
'डंकी' सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है और इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग करने की उम्मीद है. वहीं कल प्रभास की 'सालार' थिएटर्स में दस्तक देगी. सालार ने पहले ही एडवांस बुकिंग में 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसके ओपनिंग डे पर 50 करोड़ का कलेक्शन करने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में  'एनिमल' का बॉक्स ऑफिस पर पत्ता साफ होता नजर आ रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि 'एनिमल' इन दो फिल्मों के बीच टिकट खिड़की पर कितना कलेक्शन कर पाती है. 

'एनिमल' की स्टार कास्ट
'एनिमल' की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है. 

यह भी पढ़ें: जॉर्जिया एंड्रियानी से ब्रेकअप के बाद Arbaaz Khan की लाइफ में हुई फिर प्यार की एंट्री! जानें कौन हैं एक्टर की न्यू गर्लफ्रेंड

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget