एक्सप्लोरर

अनन्या पांडे ने नेपोटिज़्म पर बात करते हुए कर दिया 'कॉफी विद करण' का ज़िक्र, हो गईं ट्रोल

इस इंटरव्यू में अनन्‍या पांडे के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी, तारा सुतारिया, विशाल जेठवा, अभिमन्‍यू दासानी, गीतिका विद्या और सलोनी बत्रा जैसे नए सितारे नज़र आए. अनन्या के इस बयान के बाद अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने ऐसी बात कही कि सभी का दिल जीत लिया.

नई दिल्ली: बॉलीवुड में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' और 'पति पत्नी और वो' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे एक इंटरव्यू में नेपोटिज़्म पर बात करते हुए 'कॉफी विद करण' का नाम ले बैठीं, जिसके बाद वो ट्विटर पर ट्रोल हो गई हैं. ट्विटर यूज़र नेपोटिज़्म का बचाव करने के उनके इस अंदाज़ को लेकर उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं.

दरअसल एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अनन्या ने फिल्मी दुनिया में अपने स्ट्रगल के बारे में बात की. इस दौरान अनन्या ने कहा, "मैं हमेशा से एक अभिनेत्री बनना चाहती थी. इसलिए क्योंकि मेरे पिता एक एक्टर हैं. मैं अभिनय के किसी भी मौके को कभी न नहीं कहूंगी. मेरे पिता कभी धर्मा फिल्म्स में नहीं रहे हैं, वो कभी कॉफी विद करण में नहीं गए हैं. तो ये इतना आसान नहीं है, जितना लोग कहते हैं. हर किसी का अपना अलग सफर होता है और अपना अलग स्ट्रगल भी."

आपको बता दें कि इस इंटरव्यू में अनन्‍या पांडे के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी, तारा सुतारिया, विशाल जेठवा, अभिमन्‍यू दासानी, गीतिका विद्या और सलोनी बत्रा जैसे नए सितारे नज़र आए. अनन्या के इस बयान के बाद गली बॉय में नज़र आ चुके अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा, "सबका स्ट्रगल अलग होता है. फर्क यही है कि जहां हमारे सपने पूरे होते हैं, वहां इनका स्ट्रगल शुरू होता है."

नेपोटिज़्म का बचाव करने के लिए 'कॉफी विद करण' शो का ज़िक्र करने को लेकर ट्विटर पर यूज़र्स अनन्या पांडे को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. 'कॉफी विद करण' ट्विटर पर इस वक्त दूसरे नंबर पर ट्रेंड भी कर रहा है. एक यूज़र ने लिखा, "कुछ लोग इस बात को लेकर दुखी होते हैं कि वो 'कॉफी विद करण' पर नहीं गए, जबकि कुछ लोग इसलिए दुखी होते हैं कि वो 'कॉफी विद करण' शो पर क्यों गए. भगवान के खेल न्यारे हैं.

 

एक अन्य यूज़र ने लिखा, "अच्छा तो अनन्या पांडे के मुताबिक, अगर आप कॉफी विद करण में नहीं गए हैं तो आप कामयाब नहीं हैं."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office Collection: घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Krishnavataram Part 1 Closing Collection: 'कृष्णावतारम पार्ट 1' का क्लोजिंग कलेक्शन कितना रहा? जानें- हिट या फ्लॉप हुई ये फिल्म?
'कृष्णावतारम पार्ट 1' का क्लोजिंग कलेक्शन कितना रहा? जानें- हिट या फ्लॉप हुई ये फिल्म?
शादी के बाद पहली बार साथ दिखे आमिर -गौरी, वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्टर की नई नवेली दुल्हन, वीडियो वायरल
शादी के बाद पहली बार साथ दिखे आमिर -गौरी, वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्टर की दुल्हन
Alpha Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग, फिर भी तोड़ा दो फिल्मों का रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget