एक्सप्लोरर

173 करोड़ का बंगला, अक्षय-सलमान से ज्यादा दौलत, जानें कितने अमीर हैं सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा?

Anand Ahuja Birthday: सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा रईसी के मामले में सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार को भी पीछे छोड़ते हैं. आनंद के बर्थडे के मौके पर आइए आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताते हैं.

Anand Ahuja Birthday: एक्ट्रेस सोनम कपूर ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों में काम किया हैं. सुपरस्टार अनिल कपूर की लाड़ली सोनम कपूर का एक्टिंग डेब्यू साल 2007 की फिल्म 'सांवरिया' से हुआ था. इसके बाद वे कई फिल्मों में नजर आईं. हालांकि सोनम बड़ी एक्ट्रेस नहीं बन पाईं.

सोनम कपूर लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं. साल 2018 में उन्होंने अमीर बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी रचा ली थी. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से किनारा कर लिया. सोनम कपूर के पति आनंद रईसी के मामले में बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स को पछाड़ते हैं. 29 जुलाई को आनंद 41 साल के होने जा रहे हैं. इस मौके पर आइए आपको बताते हैं कि आखिर सोनम के पति आनंद आहूजा कितने रईस हैं.

नई दिल्ली में हुआ था जन्म

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anand s ahuja (@anandahuja)

अनिल कपूर के दामाद और सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा का जन्म 29 जुलाई 1983 को देश की राजधानी नई दिल्ली में हरीश आहूजा और प्रिया आहूजा के घर हुआ था. आनंद, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स से भी ज्यादा अमीर हैं. दिल्ली के अलावा लंदन में भी उनका करोड़ों की कीमत का घर हैं.

4000 करोड़ के मालिक हैं आनंद आहूजा

आनंद कभी अमेजन कंपनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम करते थे. आज आनंद अपने फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट्स' के एमडी हैं. इसके अलावा वे क्लोदिंग ब्रांड 'भाने' के मालिक भी हैं. आनंद ने अपने बिजनेस से मोटी तगड़ी कमाई की हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी टोटल नेटवर्थ 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. 

दिल्ली में 173 करोड़ का घर

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

सोनम कपूर का ससुराल दिल्ली में हैं. उनका ससुराल किसी राजमहल से कम नहीं हैं. आनंद के दिल्ली स्थित घर की कीमत करीब 173 करोड़ रुपये बताई जाती है. अक्सर ही सोनम और आनंद अपने इस आलीशान घर में आते हैं. वे फिलहाल लंदन में रहते हैं. शादी के बाद दोनों लंदन में शिफ्ट हो गए थे.

2018 में की थी सोनम कपूर से शादी

सोनम और आनंद की पहली मुलाकात उनकी कॉमन फ्रेंड प्रेरणा कुरैशी के जरिए हुई थी. बताया जाता है कि साल 2014 में आनंद ने सोनम को प्रपोज किया था. दोनों ने करीब चार साल के बाद साल 2018 में धूमधाम से शादी रचा ली थी.

अब एक बेटे के पैरेंट्स हैं आनंद-सोनम

आनंद आहूजा और सोनम कपूर साथ में एक खुशहाल जीवन बीता रहे हैं. शादी के करीब चार साल के बाद कपल ने अगस्त 2022 में बेटे का वेलकम किया था. कपल ने अपने बेटे का नाम वायु रखा था.

यह भी पढ़ें: 'कुछ कमी तो आप में भी...' इस एक्टर ने करण और फराह खान पर साधा निशाना, एक्टर्स की बढ़ती फीस पर कही ऐसी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BO Live: 'स्पाइडरमैन' ने 5 बजे तक किया 7 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'स्पाइडरमैन' ने 5 बजे तक किया 7 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
Video: मलाइका अरोड़ा ने खरीदी लग्जरी थार रॉक्स, अपने हाथों से की पूजा, लेकिन एक्ट्रेस के कपड़े देखकर भड़क गए लोग
मलाइका अरोड़ा ने की नई कार की पूजा, लेकिन कपड़े देखकर भड़क गए लोग
अनुपम खेर की 'मेरे महबूब कयामत होगी' रील ने मचाया तहलका, 140 मिलियन व्यूज पार
अनुपम खेर की 'मेरे महबूब कयामत होगी' रील ने मचाया तहलका, 140 मिलियन व्यूज पार
सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग, 3 बड़े एक्शन सीन्स की तैयारी
सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget