एक्सप्लोरर

MeToo: Big B ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शोषण के खिलाफ खड़ी हों महिलाएं, कानूनी सहारा भी लें

बिग बी ने कहा, किसी भी महिला के साथ कहीं भी किसी भी प्रकार की बदसलूकी नहीं होनी चाहिए, खासतौर पर उसके वर्कप्लेस पर. ऐसे मामलों को तुरंत संबंधित अधिकारियों से इस मामले को लेकर बात करनी चाहिए. जरूरत पड़ने पर इसे लेकर कानून का सहारा भी लें.''

नई दिल्ली: देश भर में चल रही मीटू मूवमेंट को लेकर अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने लंबी खामोशी के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है और महिलाओं के पक्ष में खुलकर अपना समर्थन दिया है. अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा कि अगर हम अपने समाज में महिलाओं को उसका उचित स्थान और गरिमा प्रदान करने में सक्षम नहीं हैं तो ये दुख की बात है. उन्होंने जुल्म और शोषण के खिलाफ महिलाओं का हौसला बढ़ता हुए कहा कि उन्हें ऐसे मामलों में विरोध करना चाहिए और इसके लिए जरूरत पड़े तो कानूनी सहारा लेना से भी परहेज नहीं करना चाहिए. उन्होंने साफ-साफ कहा कि समाज के किसी भी क्षेत्र में महिला के साथ होने वाला दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. बिग बी ने लिखा, "किसी भी महिला के साथ कहीं भी किसी भी प्रकार की बदसलूकी नहीं होनी चाहिए, खासतौर पर उसके वर्कप्लेस पर. ऐसे मामलों को तुरंत संबंधित अधिकारियों से इस मामले को लेकर बात करनी चाहिए. जरूरत पड़ने पर इसे लेकर कानून का सहारा भी लें.'' स्पेशल: अमिताभ से ना मिल पाने पर रेखा ने कहा था- मुझे मौत मंजूर थी पर बेबसी का एहसास  अमिताभ बच्चन ने लिखा ''किसी भी वर्कप्लेस पर अनुशासन और नागरिक, सामाजिक और नैतिक पाठ्यक्रम, बहुत प्रारंभिक शैक्षिक स्तर पर अपनाया जाना चाहिए. महिलाएं , बच्चें हमारे समाज का सबसे कमजोर तबका हैं. इन्हें खास तरह की प्रोटेक्शन देनी चाहिए. हमारे देश में बढ़ोतरी पर, ज्यादातर स्थानों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व देखना सबसे ज्यादा उत्साहजनक रहा है. यह एक अपरिवर्तनीय दोष होगा यदि हम उन्हें उनके स्वागत के योग्य और उनकी उपस्थिति की सुरक्षा की गरिमा प्रदान करने में सक्षम नहीं हैं.'' बता दें कि तनुश्री दत्ता के आरोपों के बाद से ही बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट के तहत कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. इस मूवमेंट के तहत कई बड़े नाम भी सामने आए हैं जिनमें विकास बहल, नाना पाटेकर और कैलाश खेर जैसे सेलेब शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ब्रेकिंग बैड' स्टार आरजे मिट्टे का निधन, 34 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'ब्रेकिंग बैड' स्टार आरजे मिट्टे, 34 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Box Office: मंडे को 'दृश्यम 3' निकली सबसे आगे, 'द वन' और 'द पैराडाइज' का खेल हुआ खत्म, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी
मंडे को 'दृश्यम 3' निकली सबसे आगे, 'द वन' और 'द पैराडाइज' का खेल हुआ खत्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget