एक्सप्लोरर

बाढ़ में फंसी ट्रेन से हज़ारों यात्रियों के सफल रेस्क्यू पर बिग बी बोले- हम गर्व महसूस कर रहे हैं

ट्रेन से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद शनिवार को यह अभियान खत्म हो गया. बचाव अभियान में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ.

मुंबई: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने मुंबई से 90 किलोमीटर दूर वंगानी में बचाव कार्य चलाकर बाढ़ के पानी में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस से यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ, भारतीय रेलवे, भारतीय वायुसेना, नौसेना और महाराष्ट्र प्रशासन की तारीफ की है.

बचाव अभियान को साहसी कार्य बताते हुए अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, "बचाव अभियान चलाकर महालक्ष्मी एक्सप्रेस के 700 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ को बधाई. एनडीआरएफ, नौसेना, वायुसेना, रेलवे और राज्य प्रशासन ने बेहतरीन काम किया.. यह बहादुरी भरा और सफल अभियान रहा. हमें गर्व है. जय हिंद."

आपको बता दें कि राज्य में 26 जुलाई 2005 को आई बाढ़ के बाद से यह अब तक का सबसे बड़ा राहत और बचाव अभियान था. इसमें तीन से पांच फीट पानी में उतरकर करीबन 1,200 से अधिक लोगों की जाने बचाई गईं.

बाढ़ में कैसे फंसी थी ट्रेन?

शुक्रवार रात को भारी बारिश के कारण रेल पटरियों पर पानी भरने से महालक्ष्मी एक्सप्रेस ठाणे जिले में वंगानी के निकट फंस गई थी. ट्रेन में सवार 1050 लोगों को 17 घंटे तक अभियान चलाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. मध्य रेलवे (सीआर) के अधिकारियों ने बताया कि नौ गर्भवती महिलाओं समेत सभी यात्रियों को शाम के तीन बजे तक बचा लिया गया.

ट्रेन शुक्रवार की रात को मुंबई से कोल्हापुर के लिए रवाना हुई थी, लेकिन यह वंगानी से आगे नहीं जा सकी जहां इसे शनिवार की तड़के पहुंचना था. सीआर के मुख्य प्रवक्ता सुनील उदासी ने कहा, ‘‘महालक्ष्मी एक्सप्रेस के प्रभावित यात्रियों के साथ 19 डिब्बों वाली एक विशेष ट्रेन कल्याण से कोल्हापुर के लिए रवाना होगी.

अधिकारी ने कहा कि एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, दमकल और आपदा प्रबंधन बल के कर्मियों ने राहत-बचाव अभियान चलाया. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद शनिवार को यह अभियान खत्म हो गया. बचाव अभियान में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सलमान खान ने बढ़ाया हाथ, शुरू किया राहत अभियान
असम बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए सलमान खान, शुरू किया राहत अभियान
रिलीज से पहले 'रामायण' की हुई चांदी, इस कंपनी संग 75 करोड़ में किया म्यूजिक राइट्स का सौदा
रिलीज से पहले 'रामायण' की हुई चांदी, इस कंपनी ने 75 करोड़ में खरीदे म्यूजिक राइट्स
सर्जरी के बाद राम चरण की अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने, इस हाल में दिखे एक्टर
सर्जरी के बाद राम चरण की अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने, इस हाल में दिखे एक्टर
'चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए शुक्रिया...', संजय दत्त के बर्थडे पर तीनों बच्चों ने लुटाया प्यार, शेयर किया खास पोस्ट
संजय दत्त के बर्थडे पर तीनों बच्चों ने पापा पर लुटाया प्यार, शेयर किया खास पोस्ट

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget