एक्सप्लोरर

Amitabh Bachchan Health: अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, जल्द होगी सर्जरी

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं हैं. उनकी सर्जरी होने वाली है. उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया कि वह इसके आगे लिख नहीं सकते हैं. बिग बी का ये ब्लॉग सामने आने के बाद फैंस उनकी चिंता करने लगे हैं.

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर रूटीन लाइफ के बारे में जानकारी देते हैं. वह अपने ब्लॉग के जरिए भी अपनी फीलिंग्स और दैनिक अनुभवों को फैंस के जरिए शेयर करते हैं. अपने हाल के एक ब्लॉग से उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया है, जिससे उनके फैंस को उनकी चिंता होने लगी है. बिग बी का कहना है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें सर्जरी करवानी पड़ेगी.

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में सिर्फ एक ही लाइन लिखी है. इस एक लाइन ने सबको हिला के रख दिया है. उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा,"मेडिकल कंडिशन... सर्जरी.. मैं लिख नहीं सकता. एबी" अमिताभ बच्चन ने ये ब्लॉग 27 फरवरी को लिखा है. बिग बी का ये ब्लॉग देखने के बाद फैंस उनकी चिंता कर रहे हैं.

Amitabh Bachchan Health: अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, जल्द होगी सर्जरी

कर रहे थे कई फिल्मों की शूटिंग

अमिताभ बच्चन को क्या हुआ है और वह किस चीज की सर्जरी करवा रहे हैं. इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है. बिग बी इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी थी. कौन बनेगा करोड़पति 12 के ऑफ एयर होने के बाद वह फिल्म ब्रह्मास्त्र और चेहरे समेत कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे. इस बीच ये खबर सबको हैरान करने वाली हैं.

अमिताभ बच्चन हुए थे कोरोना संक्रमित

बता दें कि केबीसी की शूटिंग के से पहले अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. कोरोना वायरस से ठीक होने में उन्हें लगभग महीना भर लगा. पिछले साल जुलाई में कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके साथ अभिषेक बच्चन भी कोरोना से संक्रमित हुए थे और दोनों को साथ में भर्ती हुए थे.

बच्चन परिवार हुआ था संक्रमित

इसके बाद 17 जुलाई को ऐश्वर्या और आराध्या को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ऐश्वर्या और आराध्या भी पहले से कोरोना पॉजिटिव थीं, लेकिन दोनों जुहू स्थित बंगले जलसा में होम क्वारंटीन थीं. मगर ऐश्वर्या राय को बुखार, सांस लेने में हो रही तकलीफ और कफ और खांसी के साथ गले में हो रहे दर्द के बाद नानावटी अस्पताल में शिफ्ट किया था.

ये भी पढ़ें-

पापा की पुरानी व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर कर भावुक हुए बाबिल खान, करने वाले थे इरफान खान के पुराने मैसेज का रिप्लाई

Ankita lokhande ने शेयर किया ऐसा वीडियो, भड़के Sushant Singh Rajput के फैंस ने कर दी नफरत भरे कमेंट्स की बौछार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
‘बंटवारा 1947’ ने संडे को 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget