एक्सप्लोरर

'कल्कि 2898 एडी' से 'अश्वत्थामा' का लुक आया सामने, अमिताभ बच्चन का ये रूप चर्चा में

Amitabh Bachchan look in Kalki 2898 AD: इस साल की सबसे बड़ी फिल्म कल्कि 2898 एडी है जो मई में रिलीज होगी. इसमें अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में नजर आएंगे जिनका पहला लुक सामने आ चुका है.

Amitabh Bachchan look in Kalki 2898 AD: इस साल की सबसे बड़ी फिल्म कल्कि 2898 एडी के चर्चे तो खूब हो रहे हैं. एक के बाद एक स्टार कास्ट का फर्स्ट लुक सामने आ रहा है और अब अमिताभ बच्चन का इस फिल्म में क्या लुक होगा ये भी सामने आ गया है. अमिताभ बच्चन ने खुद इसे शेयर किया है और इसको लेकर अपना अनुभव शेयर किया है.

फिल्म कल्कि 2898 एडी में प्रभास और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगे, वहीं अमिताभ बच्चन का खास किरदार होगा. ये फिल्म मेगाबजट फिल्म है जो इस साल मई में रिलीज होगी. अमिताभ बच्चन के लुक से लेकर इस फिल्म से जुड़ी तमाम बातें चलिए बताते हैं.

'कल्कि 2898 एडी' से अमिताभ बच्चन का लुक हुआ रिलीज

अमिताभ बच्चन ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ये एक ऐसा अनुभव है जो कभी नहीं रहा.' इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन का ऐसा लुक सामने आया है जो काफी अलग और खूंखार टाइप है. बताया जा रहा है कि उनका ये लुक अश्वथामा की है.

ये पोस्टर काफी दमदार है. अमिताभ बच्चन भारी दाढ़ी वाले लुक में हैं और उनका लुक देखकर आपके अंदर फिल्म देखने की उत्सुकता नजर आएगी. 21 अप्रैल की शाम को फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है और फैंस इस पोस्टर को खूब पसंद कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन के लिए भी ये फिल्म बहुत अहम है क्योंकि इसमें उनका काम सबसे अलग होगा और ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है.

'कल्कि 2898 एडी' का टीजर

अमिताभ बच्चन ने 'कल्क 2898 एडी' का एक छोटा टीजर भी शेयर किया है. इसमें उनका अश्वथामा वाला लुक नजर आया और फिल्म की कुछ झलकी भी नजर आई. इस वीडियो को देखकर आपके मन में भी आएगा कि ये फिल्म जल्द से जल्द रिलीज हो और देखा जा सके.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अमिताभ बच्चन के बॉडी पर पूरी तरह से सफेद कपड़ा बंधा है. सिर्फ आंखें खुली हैं और वो शिवलिंग की पूजा कर रहे हैं. तभी एक बच्चा उनके पास आता है और कहता है, 'हाय...आई एम राया. ' इसके बाद वो अश्वथामा बने अमिताभ बच्चन को परेशान करता है. अश्वथामा के माथे से खून निकलता है और बच्चा कहता है, 'तुम भगवान हो?' अमिताभ कहते हैं, 'अब समय आ गया है, मेरे अंतिम युद्ध का समय आ गया है.'

कब रिलीज होगी 'कल्कि 2898 एडी'?

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म कल्कि 2898 एडी की अभी तक की रिलीज डेट 9 मई है. लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म 600 करोड़ के आस-पास में बनी है. फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: पहाड़ों में बसना चाहती हैं खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर? तस्वीरें शेयर करते हुए बोलीं- 'किसकी मजाल है जो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget