एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन ने अब 4 फ्लाइट के जरिए 720 मजदूरों को मुम्बई से उत्तर प्रदेश भेजा

ट्रेनों की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण गोरखपुर और इलाहाबाद के लिए एक-एक और बनारस के लिए दो फ्लाइट के जरिए प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश रवाना किया गया. गुरुवार के दिन दो और फ्लाइट के जरिए भी प्रवासी मजदूरों को लखनऊ और इलाहाबाद भेजा जाएगा.

मुम्बई: बॉलीवुड सितारों का प्रवासी  मजदूरों की मदद का सिलसिला जारी है. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने 10 बसों के जरिए 275 प्रवासी मजदूरों व उनके परिवारों को मुम्बई से उत्तर प्रदेश के लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर और भदोही के लिए रवाना किया था. अमिताभ की ओर से आज मुम्बई से 4 फ्लाइट के जरिए मजदूरों को उत्तर प्रदेश भेजने का इंतजाम किया.

अमिताभ बच्चन की ओर से आज मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 4 फ्लाइट के जरिए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बनारस इलाहाबाद जैसे शहरों में भेजने का इंतजाम किया गया. हर फ्लाइट से 180 मजदूरों के बैठने की व्यवस्था थी.

अमिताभ बच्चन ने अब 4 फ्लाइट के जरिए 720 मजदूरों को मुम्बई से उत्तर प्रदेश भेजा

मौके पर मौजूद अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एबीसीएल) के सीईओ राजेश यादव ने इस बारे में अधिक जानाकरी देते हुए बताया, "हमने उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में जाने के इच्छुक 1574 मजदूरों के डिटेल्स इकट्ठा कर लिये थे और ‌हम उन सबको ट्रेन से अलग-अलग शहरों में भेजने का इंतजाम कर रहे थे, लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से ट्रेनों की व्यवस्था नहीं हो पाई."

राजेश यादव आगे बताते हैं, "ऐसे में अमिताभ बच्चन के दिशा-निर्देश पर हमने इन सभी मजदूरों को फ्लाइट से उनके घरों तक पहुंचाने का फैसला किया."

उल्लेखनीय है मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आज गोरखपुर के लिए पहली फ्लाइट सुबह 6.10 पर रवाना हुई और फिर थोड़े-थोड़े अंतराल पर दिनभर में सभी फ्लाइट्स ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भरी.

गौरतलब है अमिताभ बच्चन की कंपनी एबीसीएल की ओर से मजदूरों को भेजने में मुम्बई के हाजी अली ट्रस्ट और माहिम दरगाह ट्रस्ट का सहयोग हासिल है. माहिम‌ दरगाह ट्रस्ट के प्रतिनिधि के तौर पर एयरपोर्ट मौजूद पर साबिर सैय्यद ने एबीपी न्यूज़ को बताया इन मजदूरों और उनके परिवारों को मास्क, सैनिटाइजर और नाश्ता भी दिया गया है.

राजेश यादव ने बताया कि अमिताभ और इन दोनों ट्रस्ट की ओर से आगे भी मजदूरों को फ्लाइट से भेजने का सिलसिला जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि महज उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों के लिए ही नहीं, बल्कि देश के किसी भी कोने में रहनेवाले मजदूर को मुफ्त में भेजे जाने की व्यवस्था उनकी ओर से की जा रही है. कल मुम्बई से ही इलाहाबाद और लखनऊ के लिए 2 और फ्लाइट भी बुक की गयी हैं.

अफेयर की अफवाह के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा को दिया ये खास नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब
'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब
राम गोपाल वर्मा की 'पुलिस कंपनी' की शूटिंग रूकी, देने पड़े 1.11 करोड़ रुपये, जानें क्या है मामला?
क्यों रूकी राम गोपाल वर्मा की 'पुलिस कंपनी' की शूटिंग, देने पड़े 1.11 करोड़ रुपये

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget