एक्सप्लोरर

Alia SRK: शाहरुख खान की इस फिल्म के लिए आलिया ने किया था 'छैयां छैयां' पर डांस, जानें क्यों नहीं रिलीज हुआ गाना?

Alia shot for 'Chaiyya Chaiyya': आलिया भट्ट और शाहरुख खान आपस में स्वीट बॉन्ड शेयर करते हैं. डियर जिंदगी और डार्लिंग्स में दोनों साथ काम कर चुके हैं. एक्ट्रेस शाहरुख की जीरो का भी हिस्सा बनने वाली थीं.

Alia Shot Chaiyya Chaiyya Song For Shahrukh's Zero: आलिया भट्ट बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और किरदारों से फैंस को हमेशा इंप्रेस किया है. डायरेक्टर्स ने अपनी फिल्म के लिए आलिया को पहली पसंद बना रखा है. हालांकि, कुछ ऐसी फिल्में भी रही हैं जिनसे आलिया का नाम तो जुड़ा, लेकिन कुछ वजहों से एक्ट्रेस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकीं. ऐसी ही एक फिल्म थी शाहरुख खान की जिसके बारे में शायद ही किसी को जानकारी होगी.

दरअसल, शाहरुख खान की जिस फिल्म में आलिया भट्ट नजर आने वाली थीं, वह फिल्म थी साल 2018 में आई जीरो. डायरेक्टर आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरुख की अनोखी लव स्टोरी थी. फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में थीं. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में आलिया भट्ट का भी एक जबरदस्त रोल ऐड होना था. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट ने इस फिल्म के लिए एक बहुत खास गाना शूट किया था, लेकिन वह गाना फिल्म में जगह नहीं बना सका.

यह गाना था शाहरुख के करियर में सबसे आइकॉनिक माने गए गानों में से एक 'छैयां छैयां'. इसमें आलिया, शाहरुख के साथ डांस करती नजर आने वाली थीं. लेकिन ये गाना न फिल्म में लिया गया और न ही कहीं सामने आया. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसके रिलीज न होने की वजह गाने के सेट पर आग लगने की बताई गई थी.

शाहरुख और आलिया में है खास बॉन्डिंग
आलिया भले ही इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकीं, लेकिन शाहरुख खान के साथ उन्होंने फिल्म डियर जिंदगी में काम किया है. फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया था. वहीं इसी साल बतौर प्रोड्यूसर अपनी पहली फिल्म डार्लिंग्स को आलिया ने शाहरुख के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था. दोनों की बॉन्डिंग आपस में काफी अच्छी है.

यह भी पढ़ें- Malaika Arjun: अर्जुन कपूर के इस देसी लुक की कायल हो गईं मलाइका, एक शब्द में एक्ट्रेस ने बयां की अपनी फीलिंग्स

Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' के लिए विजय सेतुपति ने वसूली इतनी मोटी रकम, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का बड़ा कमाल, 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
'आवारापन 2' का बड़ा कमाल, 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget