एक्सप्लोरर

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट से जुड़े सवाल पर बोली मां सोनी राजदान- जहां रहे खुश रहे

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से जुड़े सवाल पर आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान ने कहा कि वो एक मां होने के नाते अपनी बेटी की पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करना चाहती है. बाकि उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है.

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां और दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी की निजी जिंदगी के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करना पसंद नहीं है. सोनी राजदान से हाल ही में आलिया और रणबीर कपूर के रिलेशन के बारे में सवाल किया गया कि वो इनके रिश्ते से जुड़े मीडिया और फैंस के सवालों का सामना कैसे करती हैं.

इस पर उन्होंने कहा, "देखिए, सभी चीजों के बारे में उनके सभी फैंस द्वारा पूछना ठीक है, लेकिन मैं आलिया की मां हूं. मैं वास्तव में अपनी बेटी के निजी जीवन के बारे में बात नहीं करना चाहती. मैं चाहती हूं कि वह खुश रहे और वह जो कुछ भी करे, उसके लिए मेरा प्यार और आशीर्वाद है, इसके अलावा मैं चाहती हूं कि वह अपने जीवन को उसी तरह से जिए जैसा वह चाहती है."

कन्हैया कुमार के सपोर्ट में स्वरा भास्कर का ट्वीट- आपके पास खोने के लिए कुछ नहीं, जीतने के लिए पूरा जहां

सोनी राजदान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' के प्रमोशन में बिजी हैं. ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कहा कि आलिया व्यक्तिगत रूप से बहुत समझदार हैं. इसके साथ ही शादी के विषय पर सोनी ने अपने बेटी को सावधान रहने को भी कहा है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया क्यों थामा कांग्रेस का हाथ, राहुल गांधी के ट्रोल होने पर कही बड़ी बात

उन्होंने कहा, "आलिया बहुत युवा है. उसने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था. जो भी उसने अब तक हासिल किया है उससे मैं बहुत खुश हूं और मां के रूप में मैं उसे खुश देखना चाहती हूं."

सोनी ने कहा, "उसी वक्त मैं उसे सावधान रहने को भी कहती हूं. वह जिंदगी भर का फैसला लेने के लिए अभी काफी युवा है. व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि जब आपको शादी करने के लिए सही व्यक्ति मिल जाता है तो बिना देरी किए आपको शादी कर लेनी चाहिए." आपको बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कलंक' में बिजी हैं.

शत्रुघ्न सिन्हा के बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने पर बोलीं सोनाक्षी- 'पापा को ये फैसला बहुत पहले कर लेना था'

आखिरी बार आलिया फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर सिंह के साथ दिखाई दी थी. इसके साथ ही आलिया बहुत जल्द रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देने वाली हैं. आलिया इन दिनों अपने सक्सेस के साथ साथ रणबीर कपूर के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं.

100 से ज्यादा फिल्म मेकर्स ने वोटर्स से बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget