एक्सप्लोरर

राजामौली की फिल्म RRR में राम चरण संग रोमांस करेंगी आलिया, अजय देवगन भी आएंगे नजर

बाहुबली फेम निर्देशक राजामौली ने अपनी अगली फिल्म 'RRR' की घोषणा कर दी है. इस फिल्म से आलिया भट्ट अपना साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म में आलिया के साथ राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

बाहुबली के निर्देशक एस.एस राजामौली ने अपनी अगली मेगा फिल्म 'RRR' की शूटिंग जल्द शुरू करने वाले हैं. इस फिल्म में  जूनियर टाइगर एनटीआर और राम चरण मेन लीड में नजर आएंगे. 'आरआरआर' में अभिनेता अजय देवगन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं जो एक फ्लैशबैक सीक्वेंस में नज़र आएंगे.

फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभा रही आलिया भट्ट के किरदार का नाम सीता होगा जो राम चरण के ऑपोजिट नज़र आएंगी. आलिया भट्ट फिल्म में बहुत ही अहम किरदार निभा रही है, जहां वह एक बहुत ही महत्वपूर्ण मोड़ पर आती है और फिल्म का रुख बदल देती है.

इस फिल्म को लेकर आलिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, आज मैं सच में बेहद खास महसूस कर रही हूं. मैं अब इस खूबसूरत सफर के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती. राजामौली सर मुझे ये मौका देने के लिए शुक्रिया.

राजामौली की आगामी फ़िल्म "आरआरआर" अल्लूरी सीतारामाराजू और कोमाराम भीम इन दो वास्तविक स्वतंत्रता सेनानियों की एक काल्पनिक कहानी है. फ़िल्म को कई भाषाओं में बनाया जाएगा. ऐसे में प्रत्येक भाषा के लिए 'RRR'  का शीर्षक अलग होगा जिसके सुझाव के लिए उन्होंने अपने प्रशंसकों से भी मदद मांगी है. यानी अब प्रशंसक 'RRR'  की प्रेत्यक भाषा के लिए शीर्षक का सुझाव उन्हें दे सकते है. राजामौली की आरआरआर 1920 में आजादी से पहले की फिल्म है. "आरआरआर" 30 जुलाई, 2020 में रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Prediction: 'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget