एक्सप्लोरर

वीकेंड के बाद भी धमाकेदार कमाई कर रही है रणवीर-आलिया की ‘गली बॉय’, जानें पांच दिनों का कलेक्शन

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ‘गली बॉय’ ने सोमवार को पांचवें दिन 8.65 करोड़ रुपए की अच्छी कमाई की है

मुंबई: जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गली बॉय’ ने सोमवार का टेस्ट पास कर लिया है. वीकेंड पर धमाकेदार कमाई करने वाली इस फिल्म ने सोमवार को भी अच्छी कमाई की है. फिल्म को लगातार मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया का असर इसके कलेक्शन पर भी नज़र आ रहा है. फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ‘गली बॉय’ ने सोमवार को पांचवें दिन 8.65 करोड़ रुपए की अच्छी कमाई की है. इससे पहले फिल्म ने अपने चार दिनों के वीकेंड में 72.45 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. फिल्म की अब तक की कुल कमाई 81.10 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है.

 

पहले वीकेंड पर 'उरी' और ‘मणिकर्णिका’ को छोड़ा पीछे ‘गली बॉय’ साल 2019 में पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. आपको बता दें कि विकी कौशल स्टारर ‘उरी’ ने पहले वीकेंड पर 35.73 करोड़ रुपए और कंगना रनौत स्टारर ‘मणिकर्णिका’ ने पहले वीकेंड पर 42.55 करोड़ रुपए की कमाई की थी. जबकि ‘गली बॉय’ ने पहले वीकेंड पर 72 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया.

पहले दिन बनाया बड़ा रिकॉर्ड पहले दिन 19.40 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ये फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है. इससे पहले सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के पास था, जिसने पहले दिन 8.20 करोड़ रुपए की कमाई की थी. लेकिन ये फिल्म उरी से बहुत आगे निकल गई है.

ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी ‘गली बॉय’ की कहानी धारावी के रैपर्स से प्रेरित है. ट्रेलर, संगीत और बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग से मिली शुरुआती समीक्षाओं के बाद फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा था. इस फिल्म में रणवीर और आलिया भट्ट की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर नज़र आ रही है. रणवीर फ़िल्म में एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका में हैं. फिल्म में सिद्धान्त चतुर्वेदी और कल्कि कोचलिन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म की निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के सहयोग से हुआ है.

इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छा रिव्यू और रेटिंग मिला है. ये एक प्योर म्यूजिकल फिल्म है जो मुंबई के स्ट्रीट रैपर डिवाइन और नाजी की जिंदगी से प्रेरित है. एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को तीन स्टार देते हुए अपने रिव्यू में लिखा है, ''इसमें रणवीर और आलिया दोनों ने ही दमदार एक्टिंग की है. इनकी केमेस्ट्री शानदार है. इस फिल्म जिसमें प्यार है, ड्रामा है, इमोशन है. फिल्म स्लो होने के बावजूद पकड़ बनाए रखती है. स्ट्रीट रैपर्स को आपको करीब से जानने का मौका भी मिलेगा. और कहते हैं ना कि अंत भला तो सब भला. खत्म होते-होते आपका दिल जीत लेती है.''

यहां देखें फिल्म का ये हिट गाना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: 100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर के बयान पर राखी का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की बातचीत
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम CM ने की बातचीत

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget