एक्सप्लोरर

'गुड न्यूज' को मिल रही प्रतिक्रिया अब अक्षय कुमार का आया है ये बयान

फिल्म में करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी हैं, जिसमें दो ऐसे जोड़े की कहानी दिखाई गई है, जो आईवीएफ के माध्यम से माता-पिता बनना चाहते हैं.

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'गुड न्यूज' को मिल रही प्रतिक्रिया से काफी खुश नजर आ रहे हैं. इस फिल्म के हिट होने पर अभिनेता ने एक बयान दिया है. उनका कहना है कि फिल्म को मिली सफलता से वह निश्चिंत हो गए हैं कि अच्छे संदेश वाली फिल्मों को सराहना जरूर मिलती है.

बता दें कि फिल्म में करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी हैं, जिसमें दो ऐसे जोड़े की कहानी दिखाई गई है, जो आईवीएफ के माध्यम से माता-पिता बनना चाहते हैं.

फिल्म को लेकर अक्षय ने कहा, "गुड न्यूज' को मिलने वाली प्रतिक्रिया से हम बेहद अभिभूत हैं, क्योंकि यह फिल्म एक ऐसे विषय पर आधारित है जिसे दर्शकों के साथ जरूर साझा किया जाना चाहिए था. यह काफी महत्वपूर्ण विषय है और मैं न केवल भारत के दर्शकों को, बल्कि विदेश के दर्शकों को भी धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमें खुले मन से स्वीकार किया. इस फिल्म के साथ ही मुझे यह विश्वास हो गया है कि अच्छे संदेश और विषय वाली फिल्म हमेशा सफलता और सराहना प्राप्त करती है."

फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो गए और इसके बाद भी दर्शकों के बीच इस फिल्म का चार्म बरकरार है. आठवें दिन भी इस फिल्म ने धूआंधार कमाई की है.

फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 8.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन अपने नाम किया है. इसके साथ ही फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 136 करोड़ रुपए हो गया है. बता दें कि रिलीज के छठे दिन ही ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी. यहां देखिए फिल्म का डेवाइज कलेक्शन:

Day 1 शुक्रवार 17.56 करोड़ रुपए
Day 2 शनिवार 21.78 करोड़ रुपए
Day 3 रविवार 25.65 करोड़ रुपए
Day 4 सोमवार 13.41 करोड़ रुपए
Day 5 मंगलवार 16.20 करोड़ रुपए
Day 6 बुधवार 22.50 करोड़ रुपए
Day 7 गुरूवार 10.80 करोड़ रुपए
Day 8 शुक्रवार 8.10 करोड़ रुपए
Total 136 करोड़ रुपए

जानकारी के लिए बताते चलें कि इस फिल्म को 3100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. इस लिहाज से भी फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा है. फिल्म की यूनीक कहानी के साथ साथ दर्शकों को फिल्म में अक्षय-करीना और दिलजीत-कियारा की परफॉर्मेंस भी काफी पसंद आ रही है. फिल्म को क्रीटिक्स और दर्शको के काफी अच्छे रिव्यू-रेटिंग मिली है. इस फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है.

'गुड न्यूज़' को समीक्षकों की भी खूब तारीफ मिली है. ट्रेलर के आने के बाद से ही दर्शक इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. अब फिल्म रिलीज़ होते ही सिनेमाघरों में बंपर कमाई कर रही है. दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आ रही है.

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
Alpha Box office Collection: 'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
'मिनी स्कर्ट पहनी थी...', अभिषेक बच्चन ने अर्चना पूरन सिंह को पूल में दे दिया था धक्का
'मिनी स्कर्ट पहनी थी...', अभिषेक बच्चन ने अर्चना पूरन सिंह को पूल में दे दिया था धक्का

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget