एक्सप्लोरर

Bade Miyan Chote Miyan: जानें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म से जुड़ी 4 खास बातें, जो इसे बनाती हैं बाकी फिल्मों से अलग

Bade Miyan chote Miyan: इससे पहले कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' बड़े पर्दे पर दस्तक दे. इस फिल्म से जुड़ी कुछ इंट्रेस्टिंग बातें जान लेते हैं.

Bade Miyan Chote Miyan: फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' इन दिनों चर्चा में है. ये फिल्म ईद के खास मौके पर यानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. अब फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. क्योंकि ऐसा पहली बार है जब अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ साथ में नजर आए हैं.

अक्षय-टाइगर दोनों ही एक्शन स्टार्स हैं और दोनों को दर्शक एक साथ काफी पहले से देखना चाह रहे थे. बड़े मियां छोटे मियां में टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार के अलावा साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आने वाले हैं.

पहली बार दो बड़े एक्शन स्टार दिखे हैं एक साथ

एक और जहां अक्षय कुमार 90s के जमाने से अपने एक्शन से दर्शकों को मनोरंजन करते आ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर टाइगर श्रॉफ को उनकी कमाल के फाइटिंग मूव्स और एक्शन स्टंट के लिए जाना जाता है. उनकी लगभग हर फिल्म में उन्हें शानदार स्टंट खुद परफॉर्म करते हुए देखा गया है. ऐसे में इन दोनों बड़े मार्शल आर्टिस्ट को एक साथ देखने में एंटरटेनमेंट का तड़का और तीखा होने वाला है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय के साथ सोनाक्षी सिन्हा की ये 6वीं फिल्म:
इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा छठवीं बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. दोनों की जोड़ी को लोगों से काफी प्यार मिल चुका है. अब वे एक बार फिर एक साथ दिखाई देने वाले हैं. इसके अलावा फिल्म में मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर भी दिखेंगी. मानुषी पहले भी अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. वहीं अलाया एफ पहली बार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ संग प्रोजेक्ट करने जा रही हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फिल्म के विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन बनाते हैं फिल्म को खास
पृथ्वीराज सुकुमार 'बड़े मियां छोटे मियां' में मास्क मैन विलेन बन हर किसी के नजरों में बस गए हैं. मूवी रिलीज के पहले ही उनकी कड़क आवाज और एंट्री ने ही दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है. एक्टर अक्षय और टाइगर संग पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं लेकिन इसके पहले बॉलीवुड की कई फिल्में जैसे- साल 2012 में आई रानी मुखर्जी की फिल्म अय्या में पृथ्वीराज दिखे थे. इसी फिल्म से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके अलावा वे औरंगजेब जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. अब पृथ्वीराज बड़े मियां छोटे मिया में अपना कमाल दिखाएंगे.
 
लंबे समय बाद अक्षय कुमार का पॉवर पैक्ड एक्शन फिल्म 
यूं तो बॉलीवुड के खिलाड़ी भइया की कॉमेडी, रोमांस से लेकर हर तरह के किरदार को ही फैंस काफी पसंद करते हैं लेकिन अक्षय कुमार की एक्शन फिल्मों के फैंस दीवाने हैं. एक्टर अपने शानदार स्टंट और एक्शन के लिए मशहूर हैं. इतना ही नहीं अक्षय के स्टंट के चलते उन्हें बॉलीवुड का टॉम क्रूज तक कहा जाता है. अब लंबे समय के बाद एक बार फिर अक्षय कुमार का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा. एक्टर के साथ ही एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ भी मिल कर धूम मचाने वाले हैं.

बता दें कि अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. अब ईद के मौके पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. 

और पढ़ें:- The Family Star Box Office Day 3: शनिवार को विजय देवराकोंडा की 'द फैमिली स्टार' की रफ्तार हुई धीमी, जानें संडे को कैसा रहेगा कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल से नहीं दी एक भी हिट, अब 'आवारापन 2' ने पार लगाई इमरान हाशमी की नैया? जानें प्रॉफिट
'आवारापन 2' ने पार लगाई इमरान हाशमी की डूबती नैया, 3 दिन में कमाया 161% प्रॉफिट
Box Office: चौथे दिन शाम 7 बजे तक 86 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 7 बजे तक 86 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
शाहरुख खान, अक्षय कुमार आमिर की राह चले कार्तिक आर्यन, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस
शाहरुख खान, अक्षय कुमार आमिर की राह चले कार्तिक आर्यन, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस
मलेरिया से जूझ रहे हैं पुलकित सम्राट, कम हुआ 2.5 किलो वजन, दिया हेल्थ अपडेट
मलेरिया से जूझ रहे हैं पुलकित सम्राट, कम हुआ 2.5 किलो वजन, दिया हेल्थ अपडेट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget