एक्सप्लोरर

'केसरी' के गाने 'सानू कहंदी' को लेकर ट्रोल हुए अक्षय, फैंस बोले-आपसे नहीं थी ये उम्मीद

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'केसरी' का गाना 'सानू कहंदी' गुरुवार को रिलीज किया गया है. इस गाने के रिलीजिंग टाइम को लेकर सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और फिल्म के निर्माता करण जौहर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'केसरी' का गाना 'सानू कहंदी' गुरुवार को रिलीज किया गया है. इस गाने के रिलीजिंग टाइम को लेकर सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और फिल्म के निर्माता करण जौहर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. कुछ फैंस ने अक्षय से कहा कि आपसे ऐसी उम्मीद नहीं है तो कुछ उन्हें असंवेदनशील कहते नजर आए. अक्षय के एक फैन ने लिखा, आपका बड़ा फैन हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये सही समय है इस प्रकार के ट्वीट करने का, जब भारत और पाकिस्तान के बीच इतने तल्ख हालात चल रहे हैं. एक अन्य ट्विटर हैंडल ने लिखा, जब पूरे देश में इस प्रकार के हालात हैं तो ऐसी स्थिति में मैं इस प्रकार के ट्वीट का समर्थन नहीं करता. जबकि आप ये जानते हैं कि आप फिल्मी हीरो हैं, देश के असली हीरो को कुछ वक्त के लिए ही सही लेकिन सपोर्ट देश द्वारा मिलना चाहिए. ठीक ऐसे ही प्रकार के रिएक्शन्स करण जौहर के ट्वीट पर भी सामने आए. पुलवामा हमला: भारतीय सेना की मदद के लिए 1 करोड़ रुपए देंगी लता मंगेशकर क्यों हुआ गाने का विरोध? दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच के संबंध इस समय ठीक नहीं चल रहे हैं. गुरुवार सुबह पाकिस्तान की एयरफोर्स ने भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन किया और घुसपैठ करने की कोशिश की. इसी घुसपैठ की जवाबी कारवाई में भारतीय एयरफोर्स ने करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान की वायुसेना को खदेड़ दिया. इसी क्रम में हमारा मिग -21 फाइटर प्लेन दुर्घटना का शिकार हो गया और पाकिस्तान की सीमा में जा गिरा. इस प्लेन में सवार भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर भी इसी के साथ पाकिस्तान जा पहुंचे जहां पाक आर्मी ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया. Video: आकाश-श्लोका के प्री वेडिंग इवेंट के बीच में आमिर-शाहरुख खान ने दुल्हन के साथ ऐसे मचाया धमाल विंग कमांडर के पाकिस्तान में होने की खबर सामने आने के बाद से ही देशभर में उनकी सही सलामत देश वापसी की दुआएं होने लगी. जहां देश में इतना सब हो रहा था वहीं, दूसरी ओर अक्षय कुमार और करण जौहर ने अपनी फिल्म 'केसरी' का नया गाना रिलीज किया 'सानू कहंदी'. ये एक पंजाबी डांस नंबर है जिसमें अक्षय झूम कर डांस करते नजर आ रहे हैं. अक्षय के इसी गाने और उसकी रिलीजिंग टाइमिंग के चलते उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा. भारत-पाक तनाव: माहिरा खान सहित बाकी पाकिस्तानी कलाकारों ने देखिए इस पर क्या कहा... ये है वो गाना जिसे लेकर हुआ विवाद अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का गाना 'सानू कहंदी' बीते रोज रिलीज किया गया है. इस गाने में अक्षय कुमार बाकी 20 जवानों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि ये फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है जिसमें 36 सिख रेजिमेंट के 21 जवानों 10 हजार अफगान सैनिकों से लोहा लिया था और खदेड़ दिया था. वहीं इस गाने की बात करें तो इस गाने का म्यूजिक तनिश्क बागची  ने दिया है. गाने को रोमी और ब्रिजेश शांदिल्या ने दिया है. इस गाने को यूट्यूब पर 90 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. IAF Air Strike पर आया राम गोपाल वर्मा का रिएक्शन, कहा- तुम 1 मारोगे तो हम 4 मारेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
Sunday Box Office:संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget