एक्सप्लोरर

Pulwama Attack में शहीदों के परिवारों की मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, बताया ऐसे करें दान

Pulwama Terrorist Attack: अक्षय कुमार ने कुछ समय पहले भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सहयोग से 'भारत के वीर' नाम से एक वेबसाइट का निर्माण करवाया है जिसके जरिए भारतीय सैनिकों और सुरक्षा बलों के परिवारों की मदद की जा सकती है.

Pulwama Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवानों की शाहदत से पूरे देश में मातम पसरा हुआ है. सेलिब्रिटी से लेकर आम जनता तक हर कोई शहीदो को श्रद्धांजलि दे रहा है. इस कड़ी में अब सभी शहीदों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए कदम उठा रहा हैं. ऐसे में एक बार फिर अक्षय कुमार शहीद जवानों के परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं.

अक्षय कुमार ने कुछ समय पहले भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सहयोग से 'भारत के वीर' नाम से एक वेबसाइट का निर्माण करवाया था, जिसके जरिए भारतीय सैनिकों और सुरक्षा बलों के परिवारों की मदद की जा सकती है. अक्षय ने ट्विटर पर अपील करते हुए लिखा है, "पुलवामा एक ऐसी घटना है, जिसे ना हम भूल सकते हैं और ना ही भूलेंगे. हम सभी में रोष है और यही समय है कुछ करने का. इसलिए अभी कीजिए, पुलवामा के शहीदों के लिए दान कीजिए. उन्हें श्रद्धांजलि देने का इससे बेहतर समय कुछ और नहीं हो सकता और अपना समर्थन दिखाइए."

अक्षय ने लिखा, "यही एक आधिकारिक वेबसाइट है. इसके अलावा किसी और फर्जी साइट्स के शिकार ना बनें. कुछ तकनीकी खराबी की वजह से 'भारत के वीर' से योगदान करने में दिक्कत आ सकती है, मगर गृह मंत्रालय इसे दुरुस्त करने के लिए कदम उठा रहा है."

आपको बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन भी शहीद के परिवारों की मदद के लिए आगे आए. बिग बी जवानों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देंगे. कुल मिलाकर अमिताभ बच्चन 2 करोड़ की राशि डोनेट कर रहे हैं.

इसके साथ ही फिल्म 'उरी' की पूरी टीम ने भी शहीदों के परिजनों के लिए एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है. आपको बता दें कि इस समय देश के कोने-कोने से शहीदों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए अभियान चलाये जा रहे हैं. बॉलीवुड के कई स्टार्स भी इस मुहिम के तहत आगे आए हैं और आर्थिक मदद की घोषणा कर रहे हैं साथ ही लोगों से भी मदद की अपील की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MS धोनी से लेकर सचिन तेंदुलकर तक...सौरव गांगुली से पहले इन क्रिकेटर्स पर भी बन चुकी हैं फिल्में
MS धोनी से लेकर सचिन तेंदुलकर तक...गांगुली से पहले इन क्रिकेटर्स पर भी बनीं फिल्में
Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 5 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 5 बजे तक का कलेक्शन
Dada: राजकुमार राव या सौरव गांगुली...जानिए दोनों दिग्गजों में कौन हैं ज्यादा अमीर?
राजकुमार राव या सौरव गांगुली...जानिए दोनों दिग्गजों में कौन हैं ज्यादा अमीर?
Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget