एक्सप्लोरर

हिट गाने 'ये खबर छपवा दो अखबार में' के रीमेक पर अक्षय कुमार ने दिया ऐसा रिएक्शन, वायरल हो रहा VIDEO

कार्तिक आर्यन और कीर्ति सेनन की आने वाली फिल्म 'लुका छिपी' का पहला गाना कल रिलीज होने वाला है.लेकिन इनका ये गाना रिलीज होने से पहले ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया है. अपने गाने को प्रमोट करते हुए कार्तिक और कीर्ति ने आज एक मजेदार वीडियो शेयर किया है.

कार्तिक आर्यन और कीर्ति सेनन की आने वाली फिल्म 'लुका छिपी' का पहला गाना कल रिलीज होने वाला है.लेकिन इनका ये गाना रिलीज होने से पहले ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया है. अपने गाने को प्रमोट करते हुए कार्तिक और कीर्ति ने आज एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कार्तिक और कीर्ति के साथ खिलाड़ी कुमार अक्षय भी नजर आ रहे हैं. दरअसल, फिल्म 'लुका छिपी' में साल 1997 में आई फिल्म 'अफलातून' के सुपरहिट गाने 'ये खबर छपवा दो अखबार में' को रिक्रिएट किया गया है. इसके ओरिजनल गाने में अक्षय कुमार के साथ उर्मिला मातोंडकर नजर आईं थी. अब करीब 21 साल बाद इस गाने को रिमेक किया गया है और इसे कार्तिक आर्यन और कीर्ति सेनन पर फिल्माया गया है. इसी गाने को प्रमोट करते हुए नजर आ रहे हैं अक्षय कुमार. वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार किस तरह इस रिमेक का मजा उठाते नजर आ रहे हैं.
इससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे फैंस ने खूब पसंद किया. ट्रेलर को अभी तक तीन करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फिल्म की कहानी मुख्यत: एक ऐसे कपल की है जो बिना शादी के साथ रहना चाहते हैं और इसी चाहत के चलते वो झूठी शादी का नाटक रचते हैं . लेकिन इन दोनों के इस झूठ को इनका परिवार सच मान लेता है और इसी बीच कहानी में कई और ट्विट्स और टर्नस आते हैं. फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत बड़े मजेदार डायलॉग से होती है जिसमें कार्तिक आर्यन कहते दिख रहे हैं कि अब तो अनुष्का-विराट, दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक ने भी शादी कर ली है. ऐसे में अब उन्हें भी कि शादी कर लेनी चाहिए. फिल्म का ट्रेलर कुल 2 मिनट 49 सेकेंड का है और इसमें कॉमेडी रोमांस और फैमिली ड्रामा सभी इमोशन्स को जगह दी गई है. इसमें अक्षय कुमार और जूही चावला के हिट सॉन्ग 'ये खबर छपवा दो अखबार में' को रीक्रिएट किया गया है. कीर्ति और कार्तिक की जोड़ी पहली बार ऑनस्क्रीन साथ नजर आ रही है और दर्शकों के लिए इसे देखने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म 1 मार्च को रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में कृति और कार्तिक के अलावा अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. इन दोनों के ही फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर अचानक छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
Box office Collection: 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget