एक्सप्लोरर

'भाईसाहब क्या जलवा है बंदे का...', अक्षय कुमार ने पूरी की 'भूत बंगला' की शूटिंग तो फैंस ने दिए जमकर रिएक्शन

Akshay Kumar Bhoot Bangla: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' की शूटिंग पूरी की. इसकी खबर एक्टर ने खुद पोस्ट शेयर कर दी है जिस पर फैंस ने गजब का रिएक्ट किया है.

Akshay Kumar Bhoot Bangla: अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की शूटिंग पूरी हो चुकी है. अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक्ट्रेस वामिका गब्बी के साथ नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में टीम के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है.

अक्षय कुमार ने शेयर किया पोस्ट

इंस्टाग्राम पर पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “‘भूत बंगला' की शूटिंग खत्म हो चुकी है! हमेशा नई-नई चीजों को खोजकर प्रोजेक्ट में शामिल करने वाले प्रियदर्शन सर के साथ मेरा सातवां और रोमांच से भरा दूसरा प्रोजेक्ट, शूटिंग पूरी हो चुकी है.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

इस को-स्टार के साथ पहली बार नजर आएंगे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार, वामिका गब्बी के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. उन्होंने अपनी कोस्टार के लिए आगे कहा, “शानदार एक्टिंग करने वाली वामिका के साथ मेरा पहला सफर है, लेकिन उम्मीद है कि यह आखिरी जादुई सफर नहीं होगा. पागलपन, जादू और यादों के लिए आभारी हूं.”

पोस्ट पर वामिका गब्बी ने भी अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा किया

इस पोस्ट पर अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने लिखा, 'अक्षय सर आपके प्यारे वर्ड्स के लिए शुक्रिया सर, इस टीम के साथ शूटिंग करके बहुत अच्छा लगा.बिल्कुल मजेदार.'
भाईसाहब क्या जलवा है बंदे का...', अक्षय कुमार ने पूरी की 'भूत बंगला' की शूटिंग तो फैंस ने दिए जमकर रिएक्शन

अक्षय कुमार की पोस्ट पर फैंस ने दिए गजब के रिएक्शन
एक्टर के फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद पोस्ट पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, 'भाई साहब क्या ऑरा है बंदे का कान्ट वेट फॉर 'भूत बंगला'.' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'अक्षय + प्रियदर्शन= ब्लॉकबस्टर'. इनके अलावा अब फैंस अक्षय को खूब अपना प्यार दे रहे हैं.

पिछले साल शुरू की थी फिल्म 'भूत बंगला' की शूटिंग
अक्षय कुमार ने हॉरर-कॉमेडी की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में शुरू की थी. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया था, जिसमें वह लालटेन थामे दिख रहे थे.

पोस्ट के कैप्शन में अक्षय ने ये लिखा था
एक्टर ने कैप्शन में लिखा था, “आज हम हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं, इसलिए मैं अपने पसंदीदा प्रियदर्शन के साथ सेट पर आकर बेहद उत्साहित हूं. आपके लिए ये डर और हंसी का डबल डोज 2 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में आएगा. आप सभी से शुभकामनाएं चाहिए.“

ये हैं फिल्म 'भूत बंगला' के डायरेक्टर और मेकर 
प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही 'भूत बंगला' बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स निर्मित फिल्म के सह-निर्माता फारा शेख और वेदांत विकास बाली हैं. फिल्म की कहानी को आकाश कौशिक ने लिखा है.

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'भूत बंगला'
'भूत बंगला' 2 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी. फिल्म की जानकारी प्रियदर्शन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी थी.

प्रियदर्शन के साथ पहले भी इस फिल्म में काम कर चुके हैं अक्षय कुमार
अक्षय कुमार प्रियदर्शन के साथ हॉरर-कॉमेडी 'भूल भुलैया' में काम कर चुके हैं. 'भूल भुलैया' साल 2007 में रिलीज हुई थी. फिल्म को भूषण कुमार के साथ मिलकर किशन कुमार ने बनाया था, जिसमें उनके साथ शाइनी आहूजा, विद्या बालन और अमीषा पटेल समेत और भी मंझे हुए कलाकार मेन रोल में थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी.

ये भी पढ़े: शादीशुदा महिलाओं को लेकर निमरत कौर ने कही ये बड़ी बात, इरफान खान के साथ फिल्म पर भी तोड़ी चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने कोई अपराध थोड़ी किया है', दलेर मेहंदी से माफी मांगने की खबरों को सुबोध उनियाल ने किया खारिज
दलेर मेहंदी से फोन पर माफी मांगने के दावे पर भड़के सुबोध उनियाल, दिया ये जवाब
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, एडवांस बुकिंग में बना डाला साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास? चौथे दिन 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास? 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय कुमार के प्यार में थीं पागल!
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय के प्यार में थीं पागल!

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget