एक्सप्लोरर

रिलीज से पहले ही 'सिंघम अगेन' से पिछड़ी कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3', यहां जानें डिटेल्स

Singham Again Beats Bhool Bhulaiyaa 3: 'सिंघम अगेन' और कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा. लेकिन रिलीज से पहले ही 'भूल भुलैया 3' अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' से पिछड़ गई है.

Singham Again Beats Bhool Bhulaiyaa 3: इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और कार्तिक आर्यन आमने-सामने होंगे. दोनों की फिल्मों के मोस़् अवेटेड सीक्वल्स एक साथ थिएटर्स में दस्तक देने जा रहे हैं. जहां अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो वहीं कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' भी पर्दे पर इसी दिन आ रही है. अभी फिल्मों की रिलीज में वक्त है और इससे पहले ही अजय देवगन की फिल्म ने 'भूल भुलैया 3' को पछाड़ दिया है. 

हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर की मानें तो 'भूल भुलैया 3' नॉन-थिएट्रिकल डील में 'सिंघम अगेन' से पिछड़ गई है. पहले खबर आई थी कि 'सिंघम अगेन' को नॉन-थिएट्रिकल डील में 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई हुई है. वहीं अब 'भूल भुलैया 3' की थिएट्रिकल डील की कमाई भी सामने आ गई है जो कि अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म से काफी कम है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कैसे 'सिंघम अगेन' से पीछे रह गई 'भूल भुलैया 3'?
रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने 'भूल भुलैया 3' की नॉन-थिएट्रिकल डील में 135 करोड़ रुपए कमाए हैं. हालांकि ये कार्तिक आर्यन के अब तक के करियर में साइन होने वाली सबसे महंगी डील है जिसमें फिल्म के डिजिटल राइट्स के साथ-साथ म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स भी शामिल हैं. लेकिन नॉन-थिएट्रिकल डील में 'भूल भुलैया 3' अजय देवगन स्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' से पीछे रह गई है.

'भूल भुलैया 3' की स्टार कास्ट
कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आए थे जो 14 जून, 2024 को रिलीज हुई थी. अब वे अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' की रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी और विद्या बालन समेट कई कलाकार नजर आएंगे.

'सिंघम अगेन' की स्टार कास्ट
'सिंघम अगेन' की बात करें तो रोहित शेट्टी के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं. इसके अलावा करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी फिल्म का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें: गोविंदा को आईसीयू से नॉर्मल वॉर्ड में किया गया शिफ्ट, हाल जानने रवीना टंडन से लेकर राजपाल यादव तक पहुंचे

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर छिड़ी बहस, कश्मीरा शाह ने पूछा- सच्चा प्यार ऐसा दिखता है?
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर छिड़ी बहस, कश्मीरा शाह ने पूछा- सच्चा प्यार ऐसा दिखता है?
Box Office: चौथे दिन शाम 4 बजे तक 84 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 4 बजे तक 84 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
Awarapan 2 ओवरसीज में बनी इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, इन देशों में की सबसे ज्यादा कमाई
'आवारापन 2' ओवरसीज में बनी इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'सवाल करो, गुलामी नहीं...', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर प्रकाश राज का हमला
'सवाल करो, गुलामी नहीं...', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर प्रकाश राज का हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget