एक्सप्लोरर

Bholaa Poster: माथे पर भस्म... पीठ पर त्रिशूल...'भोला' के पोस्टर में दिखा अजय देवगन का रौद्र अवतार

Ajay Devgn Bholaa New Poster: अजय देवगन ने अपनी फिल्म भोला का नया पोस्टर जारी किया है जिसमें उनका रौद्र अवतार नजर आ रहा है.

Ajay Devgn Bholaa New Poster: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी नई फिल्म भोला को लेकर सुर्खियों में हैं. इस मूवी में अजय देवगन एक अलग ही अवतार में नजर आएंगे. फिल्म से अजय देवगन का लुक सामने आ चुका है. फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच अजय देवगन ने 'भोला' का नया पोस्टर लॉन्च किया है, जिसमें उनका खतरनाक लुक सामने आया है. 

पोस्टर में अजय देवगन का दिखा रौद्र अवतार

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'भोला' के नए पोस्टर की झलक दिखाई है, जिसमें देखा जा सकता है कि अजय देवगन ने माथे पर भस्म लगाया है और अपनी पीठ पर त्रिशूल रखा है. वह बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं. उनका ये रौद्र अवतार फैंस को बहुत पसंद आ रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

कब रिलीज होगा 'भोला' का दूसरा टीजर? 

'भोला' के पोस्टर के साथ अजय देवगन ने फिल्म के टीजर से जुड़ी नई जानकारी शेयर की है. उन्होंने कैप्शन में बताया कि फिल्म का दूसरा टीजर 24 जनवरी को रिलीज होगा. मालूम हो कि इस फिल्म तब्बू भी नजर आएंगी. वह पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगी. इससे पहले तब्बू 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' में पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले कर चुकी हैं. इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर खुद अजय देवगन ही हैं. 

इस दिन रिलीज होगी 'भोला'

बताते चलें कि 'भोला' साउथ की हिट फिल्म कैथी का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. ये फिल्म 30 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. चर्चा है कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी नजर आ सकते हैं. हालांकि, उनके रोल को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. पिछले साल अजय देवगन की 'दृश्यम 2' रिलीज हुई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है. इस मूवी ने अभी तक 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

यह भी पढ़ें-Nora Fatehi-Jacqueline Fernandez: नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस पर ठोका मानहानि का केस, जानिए कोर्ट में कब होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget