एक्सप्लोरर

Ajay Devgn ने पढ़ाई-लिखाई से लेकर पर्सनल लाइफ तक, बर्थडे के मौके पर जानें उनसे जुड़ी तमाम बातें

Happy Birthday Ajay Devgn:अजय देवगन ने जबसे बॉलीवुड में कदम रखा तब से उन्होंने कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं किया. हर साल वो एक या दो कमाल फिल्मों के साथ आते हैं और फैंस के चेहरों पर खुशी दे जाते हैं

Happy Birthday Ajay Devgn: बॉलीवुड के पॉपुलर फेस हैं अजय देवगन. एक्टर फिल्म इंडस्ट्री में अपने खास अंदाज और एक्शन के लिए जाने जाते हैं. अपने जबरदस्त अभिनय कौशल की वजह से अभिनेता 2 दशकों से फैंस के दिल में राज कर हैं. अजय देवगन आज यानी 2 अप्रैल को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके हम आपको एक्टर से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताएंगे.

अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को हिंदू पंजाबी परिवार में हुआ. खास बात यह है की अभिनेता का असली नाम विशाल वीरू देवगन है. अपनी मां के कहने पर अभिनेता ने अपना नाम अजय रख लिया. अजय देवगन के पापा वीरू देवगन बॉलीवुड फिल्मों का जाना-माना नाम हैं. बॉलीवुड के एक्शन कोरियोग्राफर के घर पैदा होने की वजह से अजय देवगन का रिश्ता बॉलीवुड से था ही, उन्होंने एक्टिंग करियर अपनाकर उस रिश्ते को और मजबूत कर लिया. ऐसे में जानते हैं 'शैतान' एक्टर की पढ़ाई-लिखाई के बारे में कि उन्होंने अपनी पढ़ाई कहां से की है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

यहां से पूरी की अपनी पढ़ाई 
बॉलीवुड के सिंघम ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के सिल्वर बीच हाईस्कूल से पूरी की. ग्रेजुएशन के लिए एक्टर ने मुंबई के मिठिबाई कॉलेज में एडमिशन लिया और अपनी डिग्री हासिल की. इसके बाद अजय देवगन ने 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार एंट्री की. अजय देवगन को बॉलीवुड में एंट्री किए तीन दशक से ज्यादा का समय हो चुका है. लेकिन उन्होंने कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं किया है. उनकी कमाल की एक्टिंग और फिल्मों के लाजवाब सेलेक्शन ने उन्हें बॉलीवुड में खास मुकाम पर ला दिया है.

कई अवॉर्ड्स से नवाजे जा चुके हैं एक्टर
फूल और कांटे में स्क्रीन में अपना दमदार परफॉर्मेंस दिखा कर एक्टर ने बेस्ट डेब्यू मेल एक्टर का अवार्ड अपने नाम किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन को पद्मश्री, 4 नेशनल फिल्म अवार्ड और 4 फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा जा चुका है.

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज संग जुड़ चुका है नाम
वहीं बात करें पर्सनल लाइफ की तो अभिनेता का नाम करिश्मा कपूर, रवीना टंडन और तब्बू के साथ भी जुड़ चुका है. हालांकि, एक्टर ने 1999 में काजोल संग सात फेरे लिए और कपल अब बेटे युग और बेटी न्यासा के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहा है. 

हाल ही में एक्टर ने 'शैतान' में अपने धुआंदार परफॉर्मेस से ऑडियंस को चौंका दिया. अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैदान' की तैयारी में जुटे हुए हैं. ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली है.

और पढ़ें: क्या शिखर पहाड़िया को दामाद बनाने के लिए तैयार हैं बोनी कपूर? जाह्नवी कपूर के पापा ने दिया ये बड़ा हिंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BO Live: 'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
अजय देवगन ने सलमान खान को पछाड़ा, 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
अजय देवगन ने सलमान खान को पछाड़ा, 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'उदयनिधि स्टालिन के भद्दे जोक्स स्वीकार नहीं', कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट
'उदयनिधि स्टालिन के भद्दे जोक्स स्वीकार नहीं', कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget