एक्सप्लोरर

Maidaan Trailer: अजय देवगन ने बर्थडे पर दिया खास तोहफा, रिलीज हुआ 'मैदान' का फाइनल ट्रेलर, देखें

Maidaan Final Trailer: अजय देवगन के बर्थडे पर फैंस को रिटर्न गिफ्ट देते हुए मेकर्स ने एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘मैदान’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ये फिल्म इस ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Maidaan Final Trailer Release:  अजय देवगन आज अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर फैमिली, फैंस और तमाम सेलेब्स एक्टर को जन्मदिन की खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं. इस बीच अजय के बर्थडे  मौके पर फैंस को भी बड़ा तोहफा मिला है. दरअसल एक्टर की मच अवेटेड स्पोर्ट्स बायोपिक ‘मैदान’ के मेकर्स ने फिल्म का फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया है.

‘मैदान’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज
मेकर्स ने पिछले महीने अजय देवगन की ‘मैदान’ का ट्रेलर जारी किया था लेकिन आज दूसरा और फाइनल ट्रेलर रिलीज किया गया है. ट्रेलर की शुरुआत में प्रियामणि अजय देवगन से कहती हुई नजर आती हैं कि वैसे पूरे इंडिया में किसी को नहीं लगता कि भारतीय फुटबॉल टीम एशियाई खेलों में जीतेगी, पर आपको लगता है.ये सुनकर अजय हां में गर्दन हिलाते हैं और प्रियामणि कहती हैं कब? इसके बाद ट्रेलर में मैदान में फुटबॉल खिलाड़ियो के साथ अजय देवगन की की झलक मिलती है जो अपने रास्ते में आने वाली असंख्य चुनौतियों के बीच अपनी टीम को भर्ती करने और प्रशिक्षित करने की कोशिश करते नजर आते हैं.

वे खिलाड़ियो से कहते हैं इंडिया खेलना चाहते हो तो अपने गेम का लेवल ऊंचा करना होगा. वे घूम-घूम कर ऐसे प्लेयर्स ढूंढने की कोशिश करते नजर आते हैं जिन्हें वे किसी भी पोजिशन में खिला सकें. 2 मिनट 7 सेकंड का ट्रेलर ओवरऑल जबरदस्त है. इसे देखने के बाद फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

‘मैदान’ फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है
बता दे कि ‘मैदान’ फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है. उनके नेतृत्व में भारतीय फुटबॉल टीम ने 1951 और 1962 में एशियाई खेल जीते थे. शूटिंग पूरी होने के बावजूद फिल्म में कई बार देरी हुई. अब फिल्म का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है.

कब रिलीज होगी ‘मैदान’
ये फिल्म ज़ी स्टूडियोज़, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित है. पटकथा और संवाद सैविन क्वाड्रास और रितेश शाह द्वारा लिखे गए हैं. फिल्म का म्यूजिक  सं एआर रहमान द्वारा और गीत मनोज मुंतशिर शुक्ला के हैं. यह फिल्म इस ईद 2024 पर यानी 10 अप्रैल 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के शो में क्यों पति रणबीर और सास नीतू संग नहीं पहुंची थीं आलिया भट्ट? सामने आई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget