एक्सप्लोरर

अजय देवगन की Thank God का बॉक्स ऑफिस क्लेक्शन क्यों रहा कम? प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने बताई वजह

Thank God: अजय देवगन स्टारर ‘थैंक गॉड’ दिवाली जैसे मौके पर रिलीज हुई थी लेकिन फिल्म को फेस्टिव सीजन का कोई फायदा नहीं हुआ. बाॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन एवरेज भी नहीं रहा है.

Thank God: फिल्ममेकर दीपक मुकुट इस साल काफी बिजी रहे. उन्होंने अपने बैनर सोहम रॉकस्टार फिल्म्स के अंडर साल 2022 में चार फिल्में रिलीज़ कई और कुछ फिल्में पाइपलाइन में हैं. हालांकि दीपक मुकुट की कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई और कुछ फिल्मों की वजह से कॉन्ट्रोवर्सी भी क्रिएट हुई. हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक फ्रीव्हीलिंग चैट में, फिल्म मेकर ‘थैंक गॉड’  फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉर्मेंस को लेकर खुलकर बात की.

थैंक गॉड’ से एवरेज बिजनेस की थी उम्मीद
वहीं ‘थैंक गॉड’ से उम्मीदों के बारे में बात करते हुए, दीपक कहते हैं, “हमें उम्मीद थी कि फिल्म औसत से ऊपर कारोबार करेगी. मैं हमेशा से जानता था कि यह एक ब्लॉकबस्टर नहीं होगी, लेकिन यह एक अच्छी फिल्म थी, मेरे दिमाग में ऑडियंस को अट्रैक्ट करने की पावर के साथ ये एक साफ-सुथरी कॉमेडी फिल्म थी. इसलिए हमें उम्मीद थी कि फिल्म फैमिली ऑडियंस को थिएटर तक खींच लाएंगी.

रिलीज से पहले विवादों में घिर गई थी थैंक गॉड’
‘थैंक गॉड’ रिलीज से पहले विवादों में घिर गई थी. कई लोगों ने इसके खिलाफ कोर्ट में जाकर केस भी किया था कि फिल्म ने उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. फिल्म में अजय ने चित्रगुप्त की भूमिका निभाई थी, और यह दर्शकों के एक वर्ग को पसंद नहीं आया था. इस पर दीपक कहते हैं, "सिनेमा बहुत सब्जेक्टिव है. ऐसा मुमकिन है कि किसी एक की पसंद दूसरे को बिल्कुल पसंद न हो तो यह ऐसा है. लोग चीजों को अलग तरह से देखते हैं. मुझे नहीं लगता कि फिल्म में कुछ भी प्रॉब्लम थी. मुझे लगता है कि हमने एक अच्छी, साफ-सुथरी कॉमेडी बनाई लेकिन कुछ लोगों की राय अलग थी और यह ठीक है."

विवाद का फिल्म की परफॉर्मेंस पर पड़ा असर?
लेकिन क्या ऐसे विवाद बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस पर असर डालते हैं?  इस पर दीपक की दो-तरफा राय है. वह कहते हैं "फिल्म का कंटेंट ही है जो या तो काम करता है या नहीं. यही मायने रखता है तो ये विवाद प्रभावित करते हैं लेकिन बहुत ज्यादा नहीं. हां, कुछ असर होता है क्योंकि एक कुछ कहता है और जो लोग उसके जैसा सोचते हैं, वे उससे प्रभावित होते हैं. तब ये रिएक्शन कई गुना बढ़ सकते हैं. ”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अब तक ‘थैंक गॉड’ ने कितनी कमाई की
 अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ‘थैंक गॉड’ दीपक मुकुट की इस साल रिलीज़ होने वाली लेटेस्ट फ़िल्में थीं. अक्षय कुमार की राम सेतु के साथ क्लैश करते हुए फिल्म दिवाली के एक दिन बाद रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म मिक्स रिव्यू मिले और इसका ओपनिंग कलेक्शन एवरेज से कम रहा. अपनी रिलीज के नौ दिनों में ‘थैंक गॉड’ ने पूरे देश में सिर्फ 33 करोड़ रुपये की कमाई की है.

ये भी पढ़ें:Mili की स्क्रीनिंग पर Janhvi Kapoor को एकटक निहारती दिखीं रेखा, श्रीदेवी की बेटी को गले भी लगाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget