एक्सप्लोरर
ऐश्वर्या राय की फिल्म 'फन्ने खां' अप्रैल 2018 में होगी रिलीज

मुंबई : ऐश्वर्या राय बच्चन की नई फिल्म 'फन्ने खां' अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी. फिल्म में अभिनेत्री के साथ अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं.
इस साल अगस्त में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी. दोनों कलाकार पूर्व में दो फिल्मों 'ताल' और 'हमारा दिल आपके पास है' में साथ काम कर चुके हैं. दोनों 17 साल के बाद साथ काम कर रहे हैं. #AishwaryaRaiBachchan to start shooting for #FanneyKhan from Aug-end... ROMP prod... KriArj and TSeries presentation... April 2018 release.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 9, 2017
ट्रेड एनालिस्ट तरूण आदर्श ने ट्विटर पर यह खबर दी. उन्होंने लिखा, 'ऐश्वर्या राय बच्चन अगस्त के आखिर से फन्ने खां की शूटिंग शुरू कर देंगी. फिल्म अप्रैल, 2018 में रिलीज होगी.' और पढ़ें
Source: IOCL
























