नेटफ्लिक्स से करार के बाद किंग खान की 'रेड चिलीज' की फिल्मों को मिला नया प्लेटफॉर्म

मुंबई: नेटफ्लिक्स ने शाहरुख खान की कंपनी 'रेड चिलीज इंटरटेंमेंट' के साथ करार किया है. इसके तहत नेटफ्लिक्स ने रेड चिलीज की सभी फिल्मों को अपने प्लेटफॉर्म पर जगह दी है. इस तरह दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट टीवी नेटवर्क नेटफ्लिक्स अब भारत के सबसे बड़े स्टार शाहरुख खान का नया घर बन गया है.
नेटफ्लिक्स के पहले से मौजूद 86 करोड़ 60 लाख पंजीकृत सदस्य शाहरुख की फिल्मों को बिना ब्रेक के देख सकेंगे.
इस करार को अपनी कंपनी की ओर से शाहरुख खान ही लीड कर रहे थे. नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज के बीच हुए समझौते के मुताबिक, आने वाले तीन साल तक उनके बैनर की आने वाली हर फिल्म और अब तक रेड चिलीस ने जितनी फिल्में बनाई हैं, सारी फिल्में नेटफ्लिक्स पर मौजूद होगी.
नेटफ्लिक्स के कंटेंट ऑफिसर टेड सेरेंडस कहते हैं, "शाहरुख खान भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं. उनके अभिनय और फिल्मों से भारतीय फिल्म उद्योग को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है. उनको किंग खान के नाम से संबोधित किया जाता है, जो उनके रुतबे, सम्मान और प्रशंसकों के बारे में सारी कहानी खुद ब खुद बता देती है."

















