एक्सप्लोरर

अब आलोकनाथ पर सामने आईं हिमानी शिवपुरी, कहा- शराब के नशे में मेरे कमरे में घुस गये थे...

आलोकनाथ के साथ 'कभी खुशी कभी गम’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने अब इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी दी है.

मुंबई: आलोकनाथ पर विनता नंदा द्वारा रेप और संध्या मृदुल द्वारा यौन शोषण की कोशिश का इल्जाम लगाये जाने के बाद अब जानी-मानी अभिनेत्री और आलोकनाथ की को-स्टार रहीं हिमानी शिवपुरी ने भी आलोकनाथ पर कई संगीन इल्जाम लगा दिये हैं. आलोकनाथ के साथ हिमानी शिवपुरी 'हम आपके हैं कौन', 'परदेस', 'हम साथ साथ हैं' जैसी फिल्मों और कई सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं.

नैशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा (एनएसडी) में पढ़ाई के दिनों में अपने साथ एक वाकये को याद करते हुए हिमानी ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि आलोक नाथ उनके सीनियर हुआ करते थे और एक दिन शराब के नशे में आलोकनाथ उनके होस्टल के कमरे में घुस गये थे. हिमानी शिवपुरी मे बताया, "इससे पहले कि वहां कुछ होता, उन्होंने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद होस्टल में रहनेवाले तमाम लोग वहां इकट्ठे हो गये थे और फिर आलोकनाथ को जैसे-तैसे वहां से भगा दिया गया था.''

हिमानी शिवपुरी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और सीरियल्स में आलोकनाथ के साथ काम किया, लेकिन फिर कभी आलोकनाथ ने उनके साथ ऐसा कुछ करने की हिमाकत नहीं की.

अब आलोकनाथ पर सामने आईं हिमानी शिवपुरी, कहा- शराब के नशे में मेरे कमरे में घुस गये थे...

हिमानी शिवपुरी ने कहा कि आलोकनाथ का शिकार होनेवाली लड़कियों में सिर्फ विनता नंदा और संध्या मृदुल जैसी महिलाएं नहीं हैं, बल्कि और भी कई लड़कियां हैं, जिनके साथ आलोकनाथ ने बदसलूकी से पेश आने की कोशिश की. हिमानी ने बातचीत के दौरान ऐसी ही एक दिवंगत अभिनेत्री रीता भादुड़ी‌ का नाम भी लिया, लेकिन इस किस्से को उन्होंने विस्तार से बताने से इनकार किया.

हिमानी शिवपुरी ने‌ एबीपी न्यूज़ से कहा कि शराब पीने के बाद आलोकनाथ की शख्सियत एकदम बदल जाती है और यही समस्या की जड़ है. कुछ साल पहले 'इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड्स' के लिए दुबई जाते वक्त का एक किस्सा भी हिमानी ने सुनाया. उस वक्त उनकी पत्नी आशु भी उनके‌ थीं. उन्होंने कहा कि वो लगातार शराब पी रहे थे और पूरी तरह से नशे में थे और ऐसे में वो बेकाबू होकर बहुत हिंसक हो गये थे, ऐसे में उन्हें काबू करने में बहुत मुश्किल पेश आयी थी.

एक‌ और घटना का जिक्र करते हुए हिमानी शिवपुरी ने कहा कि दुबई एयरपोर्ट पर खुले में पेशाब करने की वजह आलोकनाथ को वहां पर पुलिस ने पकड़ लिया था और बाद में आलोकनाथ को डिप्लेन भी कर दिया गया था.

अब आलोकनाथ पर सामने आईं हिमानी शिवपुरी, कहा- शराब के नशे में मेरे कमरे में घुस गये थे...

हिमानी ने कहा कि विनता के साथ जो भी हुआ, वो सब पढ़कर वो बेहद हैरान-परेशान हो गयीं थीं. उन्होंने बताया कि कई इंडस्ट्री में अक्सर लड़कियां का यौन शोषण होता है, मगर कोई अपनी जुबान इस डर से नहीं खोलता है कि उन्हें काम नहीं मिलेगा.

हिमानी ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच की कोशिशों के भी दो घटनाएं एबीपी न्यूज़ के साथ साझा कीं. उन्होंने कहा 80 के दशक में एनएसडी में अध्ययन के दौरान उन्हें एक फिल्म का ऑफर मिला था, लेकिन निर्माता ने तमाम तरह की वाहियात शर्तें उनके सामने रखी थीं. दूसरा वाकया 90 के दशक का है, जब एक जाने-माने निर्माता-निर्देशक ने कास्टिंग काउच के तहत सभी शर्तें मानने के बाद फिल्म में उन्हें काम देने की बात कही थी. मगर हिमानी ने दोनों की ऐसी किसी भी शर्त को मानने से मना कर दिया था, जिसके बाद दोनों फिल्मों में उन्हें कास्ट नहीं किया था.

Video: तनुश्री ने दर्ज कराई शिकायत, जानें कब होगी नाना पाटेकर की गिरफ्तारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Collection Live: बॉक्स ऑफिस पर 'बंदर' का हाल बेहाल, 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' ने मारी बाजी
Box Office LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'बंदर' का हाल बेहाल, 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' ने मारी बाजी
Entertainment News Live: 'आज भी ब्लैक हार्ट है...', शिल्पा शिंदे के सपोर्ट में अर्शी खान, हिना खान पर साधा निशाना
Live: 'आज भी ब्लैक हार्ट है...', शिल्पा शिंदे के सपोर्ट में अर्शी खान, हिना खान पर साधा निशाना
'डॉन 3' विवाद: रणवीर सिंह के सपोर्ट में आईं पूनम ढिल्लों, एक्टर के पिता ने जताया आभार
'डॉन 3' विवाद: रणवीर सिंह के सपोर्ट में आईं पूनम ढिल्लों, एक्टर के पिता ने जताया आभार
Friday Box Office: फ्राइडे को 'पेद्दी' का पलड़ा भारी, जानें- 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का कुल कलेक्शन
फ्राइडे को 'पेद्दी' का पलड़ा भारी, जानें- 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का कुल कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget