एक्सप्लोरर

सिंगर अदनान सामी ने बीफ खाने को लेकर किया ट्वीट, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

सिंगर अदनान सामी ने हाल ही में अपने एक ट्वीट से विवाद को जन्म दे दिया . इसे लेकर उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

पाकिस्तान छोड़ भारत आए सिंगर अदनान सामी अक्सर अपने ट्वीट्स के चलते सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में अदनान सामी ने एक ट्वीट किया जिसके बाद उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. दरअसल, अदनान से ट्विटर पर किसी ने सवाल किया जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत आने के बाद भी बीफ खाया है.

अदनान से ट्विटर पर एक शख्स ने पूछा, ''अदनान क्या आपने भारत में भोजन में बीफ का लुत्फ उठाया है? यदि हां तो हां कहिए जोर से..'' इस शख्स के ट्वीट के जवाब में अदनान ने ट्वीट कर कहा, ''हां मैंने खाया है और मुझे बहुत पसंद आया. क्या इतना जोर से काफी है?''

अदनान के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया गया और उन्हें पाकिस्तान चले जाने को कहा गया. लगातार विवाद को बढ़ता देख अदनान सामी ने एक और ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने बताया कि देश में बीफ काफी आम है और हर जगह उपलब्ध है.

उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं. भारत में बीफ खुलेतौर पर मिलता है. जैसे कि इस्लामिक रिपब्लिक पाकिस्तान में शराब मिलती है.'

सिंगर अदनान सामी ने बीफ खाने को लेकर किया ट्वीट, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

अदनान सामी को अपने इस ट्वीट के लिए भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. इस ट्वीट को लेकर  एक ट्रोल ने लिखा, आप गाय की बलि देते हुए कि वीडियो रिकॉर्ड करते हुए वीडियो अपलोड क्यों नहीं कर देते.

इससे पहले अदनान पाकिस्तान को लेकर किए गए ट्वीट को लेकर ट्रोल हुए थे. अदनान सामी से ट्विटर पर एक यूजर ने पूछा, "आपको पाकिस्तानियों की काफी आलोचना सुनने को मिलती है. आप इन सबका सामना कैसे करते हैं?" सामी ने उसके जवाब में कहा, "मेरे प्रिय, कोई बात नही. वे मूल रूप से असहाय, राह से भटके हुए और अपने स्वयं के जीवन को लेकर निराश हैं और उन्हें जब से पता चला है कि मैं आगे बढ़ चुका हूं, वे तब से मेरे ऊपर अपनी भड़ास बाहर निकाल रहे हैं.

सामी ने आगे कहा, "मैं उन्हें माफ करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनके जीवन में सुधार करें. वे वास्तव में पीड़ित हैं."आपको बता दें कि अदनान सामी ब्रिटेन में पैदा हुए थे. वह पहले पाकिस्तानी मूल के एक कनाडाई नागरिक थे और बाद में साल 2016 में उन्हें भारतीय नागरिकता प्रदान की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office Collection Live Updates: बुधावार को दोपहर 2 बजे तक 79 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधावार को दोपहर 2 बजे तक 79 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? धवस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड, जानें- प्रीडिक्शन
ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? धवस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड
'इन बच्चों के सवाल पूछने और वोट देने का वक्त आ गया है', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे अनुराग कश्यप, सरकार पर साधा निशाना
'ये बच्चे अब सवाल पूछेंगे और वोट देंगे', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे अनुराग कश्यप, सरकार पर साधा निशाना
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget