एक्सप्लोरर

OTT पर डेब्यू करेंगी सोनाली बेंद्रे, ज़ी5 की वेब सीरीज़ 'द ब्रोकन न्यूज' में आएंगी नज़र

The Broken News: इस साझेदारी पर बात करते हुए, ZEE5 इंडिया के चीफ बिज़नेस ऑफिसर, शमनीष कालरा ने कहा है, “इस साल हमारे पास साल की पहली तिमाही में घोषित कई बड़े टाइटल्स के साथ एक शानदार लाइन-अप है.

The Broken News: अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे 'द ब्रोकन' नाम की एक  वेब सीरीज़ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं. ये सीरीज़ ज़ी5 पर रिलीज़ होगी. यह लोकप्रिय ब्रिटिश सीरीज 'प्रेस' का हिंदी वर्ज़न है, जिसे पुरस्कार विजेता निर्देशक विनय वैकुल ने डायरेक्ट किया है, जिसमें जयदीप अहलावत, श्रिया पिलगांवकर, इंद्रनील सेनगुप्ता, तारुक रैना, आकाश खुराना, किरण कुमार जैसे जाने माने टैलेंटेड कलाकारों की टुकड़ी है. शो के प्लॉट में मुंबई में स्थित दो प्रतिद्वंद्वी समाचार चैनल हैं - आवाज भारती, एक स्वतंत्र, नैतिक समाचार चैनल, और दूसरा जोश 24/7 समाचार, जो सनसनीखेज और आक्रामक पत्रकारिता को पेश करता है, ऐसे में सीरीज की कहानी में ये देखना दिलचस्प होने वाला है कि खबरों की तलाश में मुख्य किरदारों के बीच क्या होता है.

इस साझेदारी पर बात करते हुए, ZEE5 इंडिया के चीफ बिज़नेस ऑफिसर, शमनीष कालरा ने कहा है, “इस साल हमारे पास साल की पहली तिमाही में घोषित कई बड़े टाइटल्स के साथ एक शानदार लाइन-अप है. 2022 के लिए फोकस सभी शैलियों और भाषाओं में प्रीमियम क्वालिटी वाली कंटेंट लाने पर है.  ZEE5, हिंदी ओरिजिनल के अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने के अलावा, अपने दर्शकों के लिए अलग-अलग विकल्पों का एक प्लेटफार्म बनाने के लिए ड्राफ्ट्स और भाषाओं में अनोखे कहानियों की एक लिस्ट तैयार करने पर भी काम कर रहा है.  'द ब्रोकन न्यूज' के साथ हम अपने दर्शकों के लिए दिलचस्प और अनोखी कहानी लाने के लिए एक रेपुटेड कंटेंट स्टूडियो के साथ एक और साझेदारी की शुरुआत कर रहे हैं.  यह साझेदारी सर्विसेज से बढ़े हुए वैल्यू के लिए अनोखी और आकर्षित करने वाले कंटेंट का एक पोर्टफोलियो बनाने के लिए ZEE5 की रणनीति के अनुरूप है. हमें यकीन है कि हमारे दर्शक इसे उतना ही पसंद करेंगे, जितना उन्होंने अब तक हमारे कंटेंट को पसंद किया है. दर्शकों को बिज़नेस के केंद्र में रखने की हमारी कंटेंट रणनीति के अनुरूप, ZEE5 रचनात्मक इकोसिस्टम में बेस्ट टैलेंट्स के साथ काम कर रहा है, जो ओरिजिनल की एक आकर्षक स्लेट बनाने के लिए तैयार है. ”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre)

इस नए टाइटल के एलान पर ZEE5 की हिंदी ओरिजिनल्स की चीफ कंटेंट ऑफिसर मिस. निमिषा पांडे ने कहा, “द ब्रोकन न्यूज आज के समय के लिए एक बेहद ही रिलेवेंट कहानी है, जिसमें हम रहते हैं. हमें बीबीसी स्टूडियोज इंडिया और निर्देशक विनय वैकुल के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है, जिन्होंने इस कहानी को जीवंत किया. यह एक दिलचस्प ड्रामा है जिसमें मीडिया हाउसेज की बारीकियों और एक न्यूज़ रूम की रोजाना की हलचल को दर्शाया गया है. यह कहानी प्रोटागोनिस्ट के आईडियोलॉजिकल मतभेदों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे श्रिया पिलगांवकर और जयदीप अहलावत ने खूबसूरती से निभाया है. कहानी में एक मजबूत, समकालीन और सम्मोहक नरेटिव है, जिसकी वजह से यह हमारे कंटेंट बुके में एकदम परफेक्टली फिट बैठता है."

इस साझेदारी पर बात करते हुए बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के जनरल मैनेजर समीर गोगटे ने साझा किया, “हम इस साझेदारी के हिस्से के रूप में ZEE5 के साथ जुड़कर बेहद रोमांचित हैं जहां हम बीबीसी स्टूडियोज फॉर्मेट में टीवी न्यूज जर्नलिज्म की आकर्षक दुनिया में सेट ड्रामा का निर्माण करेंगे. हमारे प्रारूपों की ताकत सांस्कृतिक सीमाओं और भाषाओं को पार करने की उनकी क्षमता में है. हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि जयदीप अहलावत, सोनाली बेंद्रे और श्रिया पिलगांवकर, विनय वैकुल द्वारा निर्देशित इस सफर का हिस्सा होंगे और हमें उम्मीद है कि ZEE5 के हिंदी दर्शक 24 घंटे के न्यूज साइकल के दबाव का सामना करने वाले इन दिलचस्प किरदारों को प्रोफेशनली और पर्सनली खूब एंजॉय करेंगे.

इस नई सीरीज के थीम के साथ न्यूज व्यूवर्स के बीच उत्साह पैदा करने के लिए ZEE5 ने 11 मई को प्रमुख न्यूज चैनलों के प्राइम-टाइम स्लॉट में 'द ब्रोकन न्यूज' की रिलीज की घोषणा करने का फैसला किया है.

इसकी ओरिजिनल यूके सीरीज- प्रेस को अवॉर्ड विनिंग राइटर माइक बार्टलेट (डॉक्टर फोस्टर, किंग चार्ल्स III) द्वारा बनाया और लिखा गया था, और यह एक लुकआउट प्वाइंट, बीबीसी स्टूडियो और डीप इंडिगो प्रोडक्शन है, जो मास्टरपीस के साथ सह-निर्मित है. यह 2018 में यूके में बीबीसी वन और यूएस में पीबीएस मास्टरपीस दोनों पर टेलीकास्ट हुआ था, जिसमें ओरिजिनल सीरीज टीवी न्यूज़रूम के बजाय प्रिंट न्यूज़रूम में सेट की गई थी.

लेटेस्ट इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल में भारत में हाईएस्ट ग्रोइंग ओटीटी प्लेटफॉर्म, ZEE5 को 100 से ज्यादा तरह के अलग अलग कंटेट पर फोकस करते देखा गया है, जिसकी स्टोरीटेलिंग रियल, रिलेवेंट और रेजोनेट करती है. आज, ZEE5 5 लाख+ घंटे से ज्याजा ऑन-डिमांड कंटेंट और 160+ लाइव टीवी चैनलों का घर है. 3500 से अधिक फिल्मों की रिच लाइब्रेरी के साथ; 1,750 टीवी शो और 700 ओरिजिनल्स के साथ ZEE5 12 भारतीय भाषाओं में कंटेंट ऑफर करता है, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, उड़िया, भोजपुरी, गुजराती और पंजाबी भाषा शामिल है. इस प्लेटफ़ॉर्म में 2022 के लिए एक रोमांचक लाइन-अप है जो एंटरटेंनमेंट के चाहने वालों के लिए कैटलॉग की एक विस्तृत सीरीज की पेशकश करने वाले कंटेंट की व्यापक लाइब्रेरी को जोड़ देगा.

Interview: "मैं तेलुगू फिल्मों का प्रिंस हूं, बॉलिवुड में भिखारी क्यों बनूं ?", सामने आया Mahesh Babu का पांच साल पुराना इंटरव्यू

Kangana Ranaut's Matrimonial Bio: कंगना रनौत के लिए रिश्ता ढूंढेंगे अर्जुन रामपाल, कहा- 'मैं बता दूंगा कौन है उनके काबिल..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शनिवार को 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 'दृश्यम 3' से आगे निकली साउथ फिल्म, जानें कलेक्शन
शनिवार को 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 'दृश्यम 3' से आगे निकली साउथ फिल्म, जानें कलेक्शन
'रामायण' का 'मंगल रंग' गाना रिलीज, श्रीराम-सीता के प्रेम ने जीता दिल
'रामायण' का 'मंगल रंग' गाना रिलीज, श्रीराम-सीता के प्रेम ने जीता दिल
'नई नवेली' ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन, यामी गौतम की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड
'नई नवेली' ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन, यामी गौतम की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget