एक्सप्लोरर

Casting Couch in Bollywood: कास्टिंग काउच पर ईशा कोप्पिकर ने सुनाया हैरान करने वाला किस्सा, कहा- मैं बुरी तरह टूट गई थी जब..

Casting Couch: ईशा कोप्पिकर लंबे समय बाद फिल्मों में अपनी वापसी करने वाली हैं. ऐसे में उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद कर उस घटना का जिक्र किया जब उन्हें हीरो से सीक्रेट मीटिंग के लिए कहा गया था.

Casting Couch in Bollywood:  ईशा कोप्पिकर ने कम ही फिल्मों में काम किया है, लेकिन अपनी अदाकारी के दम पर वह दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयब रहीं. हां वह बात अलग है कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस के लिहाज से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. ऐसे में एक्ट्रेस पर्दे से दूर होती चली गईं. लंबे समय बाद वह एक बार फिर अपनी वापसी को लेकर चर्चा में हैं. इस दौरान उन्होंने कई इंटरव्यूज में अपने गुजरे दिनों को याद कर इंडस्ट्री में होने वाली मुश्किलों के बारे में बात की. इस बीच एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे का काला सच भी लाने की कोशिश की है.

एक्ट्रेस ने खुद से जुड़े एक वाकया का जिक्र करते हुए बताया है कि कैसे हीरो के साथ सीक्रेट मीटिंग न करने पर उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था. इस घटना का जिक्र यूं तो वह काफी पहले कर चुकी हैं. मगर एक बार फिर हाल ही में एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में जब उस घटना को कुरेदा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं पूरी तरह टूट गई थी और निराश हो गई थी. क्योंकि, मुझे लगता था कि आपका काम और आपके लुक्स यहां मायने रखते हैं. लेकिन, नहीं… यहां मायने रखता है कि आप एक अभिनेता की गुड बुक्स में हैं या नहीं और अभिनेता की गुड बुक्स का यही मतलब है. मुझे लगता है कि हमारी सबकी अपनी प्राथमिकताएं होती हैं और मेरे लिए मेरी प्राथमिकता मेरी जिंदगी है, जो मेरे काम से बड़ी है. आखिरी में यह मेरी अंतरात्मा है. मुझे आइने में खुद को देखने और अच्छा महसूस करने की जरूरत है'.

बताते चलें कि, इससे पहले फरवरी के महीने में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक बॉलीवुड अभिनेता उनसे बिना उनके स्टाफ के अकेले में मिलना चाहता था. ऐसा इसलिए क्योंकि उनसे कहा गया था कि उन्हें हीरो के गुड बुक्स में रहना होगा. ईशा के मुताबिक, उन्होंने अभिनेता के इस ऑफर को ठुकरा दिया, जिसका अंजाम यह हुआ कि ईशा को उस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

यह भी पढ़ें- श्वेता तिवारी के सपोर्ट में बोलीं बेटी पलक, सौतेले पिता पर कटाक्ष करते हुए कहा- मेरी मां अकेले घर चलाती..

शादी की खबरों के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का हुआ ब्रेकअप, सामने आई ये बड़ी वजह!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' की डिमांड बढ़ी, थियेटर मालिकों से झगड़ रहे 'बंटवारा 1947' के डिस्ट्रीब्यूटर्स, 'टॉक्सिक' ने आग में घी का काम किया
सनी देओल या इमरान हाशमी? किसकी फिल्म चलेगी, किसकी हेटगी? सिंगल स्क्रीन को लेकर झगड़ा
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 3 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 2 बजे तक का कलेक्शन
सितंबर के महीने में सिनेमाघरों में आएगा तूफान, रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 धांसू नई फिल्में
सितंबर में थिएटर में रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 फिल्में, नोट कर लें तारीख
'नई नवेली' में 'डायन' बनी यामी तो पति आदित्य ने किया मजेदार कमेंट, एक्ट्रेस ने भी दे दिया ऐसा जवाब
'नई नवेली' में 'डायन' बनी यामी तो पति ने किया मजेदार कमेंट, एक्ट्रेस ने दे दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget