एक्सप्लोरर

रजनीकांत के बाद कमल हासन की राजनीति में एंट्री, 21 फरवरी को करेंगे पार्टी का एलान

बता दें कि कमल हासन ने ये भी साफ कर दिया है कि अब वो फिल्मों में नजर नहीं आएंगे. फिलहाल कमल हासन कुछ फिल्में कर रहे हैं, लेकिन इन फिल्मों को करने के बाद वो सिर्फ राजनीति पर ही ध्यान देंगे.

 

नई दिल्ली: सुपरस्टार रजनीकांत के राजनीति में कदम रखने के बाद अब मशहूर अभिनेता कमल हासन भी 21 फरवरी को अपनी नई पार्टी का एलान करने वाले हैं. कमल हासन के पार्टी लॉन्च के कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया गया है.

खबर है नीतीश कुमार या उनकी पार्टी जेडीयू का कोई प्रतिनिधि कमल हासन के इस पार्टी गठन के कार्यक्रम में शामिल हो सकता है. बता दें कि कमल ने ये भी साफ कर दिया है कि अब वो फिल्मों में नजर नहीं आएंगे.

फिलहाल कमल हासन कुछ फिल्में कर रहे हैं, लेकिन इन फिल्मों को करने के बाद वो सिर्फ राजनीति पर ही ध्यान देंगे. हाल में बोस्टन में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में निजी समाचार चैनल इंडिया टुडे को दिए गए इंटरव्यू में हासन ने कहा, "आ रही दो फिल्मों के अलावा मेरे पास कोई और फिल्में नहीं होंगी."

kamal-haasan_640x480_41491473020

गौरतलब है कि साउथ के दो बड़े सुपरस्टार्स रजनीकांत और कमल हासन लगभग एक ही समय पर राजनीति की दुनिया में कदम रख रहे हैं. लेकिन दोनों की विचारधारा काफी अलग मानी जाती है. जहां, एक तरफ रजनीकांत को पीएम मोदी का करीबी माना जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ कमल हासन मोदी विरोधी हैं. उन्होंने अपने बयानों से ये साफ भी कर दिया है कि वो भगवा राजनीति के खिलाफ हैं.

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हासन ने कहा था उनकी राजनीति का रंग 'काला' है और वह भगवा रंग को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति में काला रंग द्रविड़ टोन और डार्क स्किन को दिखाता है. उन्होंने कहा, "हम तमिलों के लिए यह सांस्कृतिक रूप से बुरा रंग नहीं है." उन्होंने साफ किया कि उनकी निश्चित रूप से भगवा रंग (बीजेपी) के साथ जाने की योजना नहीं है.

हासन ने खुद को महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू का फैन बताया. हासन ने कहा, "यह देश अपनी विविधता में समाहित है, यही मेरा भारत है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पति के जाने के बाद थेरेपी ने मुझे हील किया', राज कौशल को याद कर मंदिरा बेदी का छलका दर्द
'पति के जाने के बाद थेरेपी ने मुझे हील किया', राज कौशल को याद कर मंदिरा बेदी का छलका दर्द
तीसरी शादी के बाद 100 करोड़ के घर में शिफ्ट होंगे आमिर खान, जानें पत्नी गौरी के अलावा और कौन-कौन रहेगा?
पत्नी गौरी स्प्रैट को 100 करोड़ के घर में रखेंगे आमिर, जानें और कौन-कौन रहेगा?
सलमान खान ने बांद्रा में बेचा अपना एक और फ्लैट, करोड़ों में हुई डील, जानें- कितने में बिका
सलमान खान ने बांद्रा में बेचा अपना एक और फ्लैट, करोड़ों में हुई डील, जानें- कितने में बिका
Dhamaal 4 BO Day 2 Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 3 बजे तक 19 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 3 बजे तक 19 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget