एक्सप्लोरर

सांस लेने में तकलीफ के चलते BiPAP वेंटिलेटर पर हैं कादर खान, हालात नाजुक

बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर कादर खान की तबीयत इन दिनों नासाज है और इसी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. कादर खान की बीमारी को लेकर महानायक अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने कादर खान के बीमार होने की बात कही है.

बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर कादर खान की तबीयत इन दिनों नासाज है और इसी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. कादर खान की बीमारी को लेकर महानायक अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने कादर खान के बीमार होने की बात कही है. बिग बी ने ट्वीट किया, 'कादर खान... बेहद शानदार लेखक और एक्टर..आज हॉस्पिटल में है. उनके जल्दी स्वस्थ होने के लिए दुआएं और प्राथर्ना करें. मैंने उन्हें स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखा है, उनका स्वागत किया है और उन्होंने मेरी फिल्मों के लिए अद्भुत लेखन किया है.वो एक शानदार साथी और लिबरल शख्स हैं... और जो ज्यादातार लोगों को नहीं पता वो गणित सिखाते थे.' रिपोर्ट्स की मानें तो कादर खान इस समय भारत में नहीं है और वो अपने बेटे सरफराज और बहू के साथ कनाडा में रहते हैं. स्पॉट ब्वॉय के मुताबिक कादर खान इस समय निमोनिया से जूझ रहे हैं और उनकी हालत काफी गंभीर है. उन्हें इस समय BiPAP वेंटिलेटर पर रखा गया है. इतना ही नहीं उन्होंने बोलना भी बंद कर दिया है. वो किसी से बात नहीं कर रहे हैं. हालांकि वो आई कॉन्टेक्ट बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वो बहुत देर तक ऐसा नहीं कर पा रहे. रिपोर्ट्स का कहना है कि कादर खान को ये समस्या प्रोग्रेसिव सुपरन्यूक्लियर पल्सी (PSP) के चलते हुई है. PSP एक अनकॉमन ब्रेन डिसऑडर होता है जिससे शरीर के मूवमेंट्स, कंट्रोल और बैलेंस को काबू रखने की शक्ति खो जाती है. इसके कारण बोलना, देखना और व्यवहार व सोचने की क्षमताएं काफी गंभीर स्तर पर प्रभावित होती है. PSP का मुख्य कारण दिमाग के नर्व सेल्स में चोट होता है. क्या है BiPAP वेंटिलटर बाइपैप वेंटिलेटर को BiPAP के रूप में भी जाना जाता है. इसका पूरा नाम 'Bilevel Positive Airway Pressure' है. BiPAP मशीन स्लीप एपनिया से पीड़ित रोगियों के इलाज के लिए इस्तेमाल में लाई जाती है. इस मशीन के जरिए रोगी को मास्क की मदद से दबावयुक्त हवा दी जाती है. बाइपैप वेंटिलेटर की मदद से जो ऑक्सिजन दी जाती है वो रोगी के गले की मांसपेशियों को टूटने से बचाती है. BiPAP मशीन मरीज को रात भर आसानी से और नियमित रूप से सांस लेने में मदद करती है. आपको बता दें कि 22 अक्टूबर 1937 को कादर खान का जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था. कादर खान ने अपने बचपन में बहुत उतार चढ़ाव देखे थे. कादर खान के पिता ने उन्हें और उनकी मां को छोड़ दिया था और फिर उनकी जिंदगी में उनके सौतेले पिता आए. इन सब के बीच में कादर खान और उनकी मां को गरीबी और जिंदगी की मुश्किलातों का सामना करना पड़ा. लेकिन उन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि बर्दे के पीछे भी काम किया है. वो एक बहुत अच्छे लेखक हैं और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के लिए कहानी और स्क्रिप्ट भी लिखी थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget