एक्सप्लोरर

बोमन ईरानी ने शुरू किया अपना प्रोडक्शन हाउस, BIG B बोले इसके लिए चाहिए हिम्मत

हिन्दी फिल्म जगत में दो दशक से अधिक समय तक काम करने के बाद बोमन ईरानी की अब निर्माता और निर्देशक बनने की योजना है. 59 वर्षीय अभिनेता ने अपने प्रोडक्शन बैनर ‘ईरानी मूवीटोन’ शुरू किया. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह दिल से अब भी एक अभिनेता हैं.

हिन्दी फिल्म जगत में दो दशक से अधिक समय तक काम करने के बाद बोमन ईरानी की अब निर्माता और निर्देशक बनने की योजना है. 59 वर्षीय अभिनेता ने अपने प्रोडक्शन बैनर ‘ईरानी मूवीटोन’ शुरू किया. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह दिल से अब भी एक अभिनेता हैं. ईरानी ने कहा, ‘‘मैं हमेशा एक अभिनेता रहूंगा. यह सिर्फ इतना है कि मुझे एक नया कौशल मिल गया है, लेखन. बाल्यावस्था से ही मैं लेखन करता था लेकिन बुरा लिखता था.’’ अभिनेता ने बृहस्पतिवार को एक दिवसीय पटकथा लेखन कार्यशाला के लिए ऑस्कर पुरस्कार विजेता पटकथा लेखक एलेक्जेंडर डिनेलरिस को आमंत्रित किया है. एलेक्जेंडर डिनेलरिस को एलेजांद्रो जी इनारिटू की फिल्म ‘बर्डमैन’ के लिए ऑस्कर दिया गया था. ईरानी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में मैंने किताबें पढ़कर यह कौशल सीखने का निर्णय लिया और न्यूयार्क में एलेक्जेंडर से मुलाकात हुई. वह मेरे भाई जैसे हैं. हमने अपनी पटकथा पर चर्चा की और उन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया.’’ उन्होंने कहा कि जब वह एलेक्स और उनके दोस्तों से मिले तो उन्होंने काफी कुछ सीखा. वह काफी खुश हैं कि वह यहां आने के लिए सहमत हुये. अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. ईरानी ने यह भी बताया कि उन्होंने एक पटकथा लिखी है. उम्मीद है कि जल्द ही इस पर काम शुरू होगा. इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि एक अभिनेता को अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए. उन्होंने कहा, "हमारे बीच बहुत कम लोग ऐसे हैं, जिन्होंने वास्तव में जैसा बोमन ने किया है वैसा शुरू करने के लिए बहादुरी दिखाई है. मैं बोमन को इस शानदार कंपनी के लिए बधाई देता हूं, जिसकी उन्होंने शुरुआत की है. मैं प्रार्थना करता हूं कि यह सफल हो और इससे कई और लेखक सामने आए, जिनकी हमें सख्त जरूरत है." बिग बी ने कहा, "मैं फिर से बोमन के साथ पर्दे पर दिखाई देने की उम्मीद करता हूं लेकिन भगवान के लिए मुझे आशा है कि वह मुझे फिर से फीका नहीं करेंगे." दिग्गज अभिनेता ने लेखक के महत्व पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, "मेरा हमेशा से मानना रहा है कि फिल्म में लेखक सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है. वे कहानी गढ़ते हैं वे पटकथा लिखते हैं." अमिताभ ने फिल्मनिर्माण प्रक्रिया में लेखकों के महत्व को मान्यता देने के लिए बोमन की सराहना की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'? जानें- 13 दिनों का कलेक्शन
400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'?
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget