एक्सप्लोरर

दीपिका के JNU जाने पर ABVP ने कहा- उन्हें राजनीति करनी है, तो वो राजनीति में सामने से आएं

जेएनयू में दो छात्रों के गुटों में हुई हिंसा के बाद कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं. मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर हुए प्रदर्शन में फ्री कश्मीर पोस्टर दिखने, कई बॉलीवुड कलाकारों के प्रदर्शन में शामिल होने और जेएनयू में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पहुंचने से बॉलीवुड की डायरेक्ट एंट्री भी हो गई है.

मुंबई: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी विवाद और दीपिका पादुकोण के जेएनयू में पहुंचने पर एबीवीपी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री अनिकेत ओव्हाल ने कहा है कि दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह ही काम करना चाहिए. उन्हें सबसे पहले जेएनयू विषय को समझना चाहिए, उसके बाद उन्हें किसी के साथ मंच साझा करना चाहिए.

एबीवीपी का कहना है कि दीपिका पादुकोण जेएनयू में जाकर सिलेक्टिव राजनीति कर रही हैं और अगर उन्हें राजनीति करनी ही है तो वह राजनीति में सामने से आएं, जिसके बाद एबीवीपी मुद्दों पर उनसे बात करेगा.

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण के जेएनयू में जाने पर एक वर्ग उनसे खासा नाराज है और 10 जनवरी को रिलीज होने वाली उनकी फिल्म 'छपाक' के बॉयकॉट की मुहिम चला रहा है. जब एबीपी न्यूज़ ने एबीवीपी के छात्र नेताओं से 'छपाक' फिल्म के बायकॉट पर सवाल पूछा तो एबीवीपी का कहना है कि देश पूरा घटनाक्रम देख रहा है और देश के लोग तय करेंगे कि उन्हें क्या करना है.

BJP सांसद ने कहा- ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का समर्थन करने वाली दीपिका की फिल्म 'छपाक' का बायकॉट करें 

एबीवीपी छात्र संगठन है जो छात्रों के लिए काम करता है फिल्म देखना या ना देखना या विरोध करना इस पर एबीवीपी कोई बयान नहीं देना चाहता. एबीवीपी का कहना है कि दिल्ली में ही निर्भया केस पर फैसला आया जिसपर दीपिका पादुकोण ने एक शब्द नहीं कहा और ना ही वह निर्भया के माता-पिता से मिलने पहुंची.

उन्होंने कहा, "जेएनयू में जब फीस बढ़ोतरी का मुद्दा था तब भी दीपिका पादुकोण गायब थीं, लेकिन दो दिन बाद उनकी फिल्म आ रही है, जिसके लिए उन्हें पब्लिसिटी करने का अच्छा मंच मिल गया और इसी योजना के तहत उनकी पीआर टीम फिल्म का प्रमोशन कर रही है."

दीपिका के JNU जाने पर प्रकाश जावड़ेकर बोले- सिर्फ कलाकार ही नहीं, कोई भी विचार प्रकट करने कहीं भी जा सकता है 

एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री अनिकेत ओव्हाल ने कहा कि ऐसी तस्वीर दिखाने का काम हो रहा है कि जेएनयू में एबीवीपी मारपीट कर रही है, लेकिन पिछले 2 महीने से वामपंथी संगठन ने आग लगाने का काम किया है. जेएनयू में 34 घायलों में से 23 छात्र एबीवीपी से जुड़े हुए हैं.

मुंबई में मेहर मिर्जा प्रभु नाम की लड़की द्वारा गेटवे ऑफ इंडिया पर फ्री कश्मीर प्लेकार्ड दिखाने पर एबीवीपी का कहना है कि यह बहुत बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है, जिसके पीछे अर्बन नक्सल लोग हैं.

JNU case: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसा था हिंसा का वो डरावना मंजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 Advance Booking Day 1 Live: रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में कर डाली छप्परफाड़ कमाई
Live Updates: रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में कर डाली छप्परफाड़ कमाई
'गालियां और मार मिली...फिर भी चुप रहा', शहजाद पूनावाला पर हमले के बाद टीम का इमोशनल पोस्ट
'गालियां और मार मिली...फिर भी चुप रहा', शहजाद पूनावाला पर हमले के बाद इमोशनल पोस्ट
रणबीर की कौन सी खूबियां उन्हें राम के किरदार के लिए सही बनाती हैं? BTS वीडियो आया सामने
रणबीर की कौन सी खूबियां उन्हें राम के किरदार के लिए सही बनाती हैं? BTS वीडियो आया सामने
Monday Box Office: मंडे को 'द पैराडाइज' पर भारी पड़ी 'द वन', जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का हाल
मंडे को 'द वन' पड़ी 'द पैराडाइज' पर भारी, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का हाल

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget