एक्सप्लोरर

आखिर क्यों बोले अक्षय कुमार और सोनम कपूर #AbSamjhautaNahin ? जानें पूरा मामला

अब समझौता नहीं-द शॉपिंग लिस्ट' नामक वीडियो का उद्देश्य माहवारी पर फैली चुप्पी को तोड़ना है.

नई दिल्ली: मासिक धर्म की स्वच्छता के प्रति जागरूकता पर आधारित आगामी फिल्म 'पैड मैन' के कलाकार अक्षय कुमार और सोनम कपूर माहवारी से जुड़े जागरूकता फैलाने वाले एक वीडियो में साथ नजर आ रहे हैं. 'अब समझौता नहीं-द शॉपिंग लिस्ट' नामक वीडियो का उद्देश्य माहवारी पर फैली चुप्पी को तोड़ना है. इस वीडियो में सोनम कुछ वस्तुओं की सूची को पढ़ती हुई नजर आती हैं जिसमें पुराने और गंदे कपड़ों के टुकड़ों से लेकर असुरक्षित वस्तुओं जैसे राख, नारियल भूसी और घास शामिल हैं. इन सभी चीजों का इस्तेमाल भारत के अधिकांश क्षेत्रों की महिलाएं माहवारी के दौरान करती हैं. वीडियो के आखिर में अक्षय और सोनम देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं को साल भर के सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने के लिए वत्सल्य फाउंडेशन को न्यूनतम 400 रुपये का दान करने का आग्रह करते हैं. हाथ में पैड लेकर ऐसा क्या बोले आमिर खान, जानें अक्षय ने एक बयान में कहा, "माहवारी के दौरान शर्म की भावना स्वच्छता उत्पादों की कमी से अधिक बढ़ जाती है. इससे महिलाओं और लड़कियों के लिए और मुश्किल होती है जो अक्सर माहवारी के दौरान काम या फिर स्कूल जाना बंद कर देती हैं. इस वीडियो के माध्यम से हम इस विषय पर खुलकर बात कर रहे हैं ताकि इससे जुड़ी शर्म और शर्मिदगी खत्म हो सके." सोनम ने कहा, "माहवारी से जुड़ी शर्म व इसे छुपाने की प्रवृत्ति से कई वंचित महिलाएं और लड़कियां हानिकारक सामग्री का उपयोग करने लगती हैं जिसके परिणामस्वरूप कभी-कभी उन्हें गंभीर संक्रमण हो जाते हैं. इस वीडियो के जरिए हम देश के नागरिकों को शिक्षित करना चाहते हैं और माहवारी पर चुप रहने वाली धारण को बदलना चाहते हैं." वत्सल्य फाउंडेशन की निदेशक स्वाति मुखर्जी ने कहा, "इस वीडियो से जमा होने वाले धन से सखी पैड्स को खरीदकर गरीब महिलाओं के बीच बांटा जाएगा." पूरा वीडियो देखने के लिए क्लिक करें .

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Movie LIVE: 'रामायण' रिलीज होते ही छाई, रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग तय, हनुमान का फर्स्ट पोस्टर जारी
LIVE: 'रामायण' रिलीज होते ही छाई, रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग तय, हनुमान का फर्स्ट पोस्टर जारी
'रामायण' का सॉन्ग 'जोड़ी-जोड़ी' 6 बार हुआ था रिजेक्ट, कुमार विश्वास बोले- 'हर बार रोए...'
'रामायण' का सॉन्ग 'जोड़ी-जोड़ी' 6 बार हुआ था रिजेक्ट, कुमार विश्वास बोले- 'हर बार रोए...'
घर की सफाई से लेकर दीपक जलाने तक, श्वेता त्रिपाठी ने शेयर की बचपन की खास यादें
घर की सफाई से लेकर दीपक जलाने तक, श्वेता त्रिपाठी ने शेयर की बचपन की खास यादें
'रामायण' में मां सीता को राक्षसों से लड़ते हुए दिखाया गया, ट्रोल्स के निशाने पर रणबीर कपूर की फिल्म
'रामायण' में मां सीता को राक्षसों से लड़ते हुए दिखाया गया, ट्रोल्स के निशाने पर रणबीर कपूर की फिल्म

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget