एक्सप्लोरर

हाउसफुल 3 के बाद Abhishek Bachchan ने इसलिए लिया था ब्रेक, बोले- मैंने साइनिंग अमाउंट भी लौटा दिया था

Abhishek Bachchan New: अभिषेक बच्चन ने अपनी एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस किया है. वो चैलेंजिंग रोल्स करने से पीछे नहीं हटते हैं. उनकी वेब सीरीज ब्रीद: इनटू द शैडो को काफी पसंद किया गया था.

When Abhishek Bachchan took Break: एक्टर अभिषेक बच्चन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि 2016 में हाउसफुल 3 रिलीज होने के बाद उन्होंने ब्रेक लिया था. अभिषेक ने बताया कि उन्होंने साइनिंग अमाउंट भी वापस लौटा दिया था. 

बता दें कि धूम 3 में इंस्पेक्टर जय का किरदार निभाने के बाद, अभिषेक ने हैप्पी न्यू ईयर, द शौकीन्स, ऑल इज़ वेल और हाउसफुल 3 जैसी फिल्मों में काम किया. फिर उन्होंने ब्रेक लिया और 2018 में मनमर्जियां के साथ वापसी की. इस फिल्म में वो सेकंड लीड थे. फिल्म में विक्की कौशल और तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिकाओं में थे.

अभिषेक ने क्यों लिया था ब्रेक?
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा, 'मैं बहुत संतुष्ट था. मुझे अच्छा काम मिल रहा था, अच्छा पैसा भी मिल रहा था, सभी फिल्में सुपरहिट हो रही थीं. लेकिन मुझे पता था कि मैं खुद को पुश नहीं कर रहा हूं.' 

आगे उन्होंने कहा, 'आप किसी भी फिल्म को हल्के में नहीं ले सकते. क्योंकि लोग आप पर मेहनत की कमाई लगा रहे हैं. आपको रातों की नींद छोड़नी होगी. कहीं न कहीं ये वो कीमत है जो आप एक एक्टर के रूप में अपने गिफ्ट के लिए चुकाते हैं. जब इसका अर्थ समाप्त हो जाता है और आसानी से आपके पास आ जाए, तो मतलब आपने नीचे की ओर जाना शुरू कर दिया है और मैं भी उसी स्थिति में था.'

'इसलिए, मैंने कहा, मुझे रुकने दीजिए. मैंने उस वक्त जो भी फिल्में साइन की हुई थीं उनमें से जो शुरू नहीं हुई थीं. मैंने उनका साइनिंग अमाउंट वापस कर दिया था. मैंने उनसे कहा कि मुझे चीजों के बारे में दोबरा सोचने की जरूरत है. मैंने ऑफ लिया. मैं वापस आया और उस तरह के काम को सिलेक्ट करना शुरू कर दिया जो मेरी रातों की नींद उड़ा सके.'
 
अभिषेक बच्चन के प्रोजेक्ट्स
एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म दसवीं (2022) में देखा गया था. इसके अलावा वो वेब सीरीज ब्रीद के सेकंड सीजन में नजर आए थे. दोनों ही ओटीटी पर रिलीज हुई थी. इस साल उन्होंने अजय देवगन की फिल्म भोला में कैमियो किया था. 

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में एक्टर ने आर बाल्की की फिल्म घूमर की शूटिंग कर ली है. वो फिल्म SSS7 को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं. उन्होंने रेमो डिसूजा के साथ भी एक फिल्म के लिए शूट किया है. और अब शूजित सरकार के अगले प्रोजेक्ट के लिए काम शुरू करेंगे.

ये भी पढ़ें- जब शादी से पहले धर्मेंद्र की फर्स्ट वाइफ से मिली थीं Hema Malini, आज भी करतीं हैं प्रकाश कौर की इज्जत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

Embed widget