एक्सप्लोरर

Salman Khan की फोटो क्लिक करते दिखे Aamir Khan, दोनों सितारों को एक फ्रेम में देखने की फैंस ने की डिमांड

Aamir Khan Turns Photographer: निखत हेगड़े ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें सलमान खान उनकी फैमिली के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. वहीं आमिर खान इन सभी की फोटो क्लिक करते दिख रहे हैं.

Salman Khan Poses With Aamir Khan Family: सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' (Shah Rukh Khan Pathaan) में अपने कैमियो रोल से हर किसी को चौंका दिया. हाल ही में एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) के घर पहुंचे. सलमान और आमिर के बीच काफी अच्छी दोस्ती है और ये दोनों ही स्टार काम को लेकर एक दूसरे की तारीफ करते नजर आ जाते हैं. 'पठान' की रिलीज से एक दिन पहले, सलमान को आमिर के घर के बाहर स्पॉट किया गया. आमिर के घर जाने की वजह क्या रही इसका तो अंदाजा नहीं लेकिन आमिर की बहन निखत हेगड़े ने सोशल मीडिया पर सलमान के साथ अपनी मुलाकात की कुछ फोटोज शेयर की हैं.

सलमान खान की फोटो क्लिक करते दिखे आमिर खान

बता दें, आमिर खान की बहन निखत हेगड़े 'पठान' में नजर आई हैं. फिल्म में उनका भी रोल काफी अहम है. निखत ने सलमान खान के साथ अपनी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. तस्वीरों में सलमान खान निखत और आमिर की मां साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं. तस्वीर में आमिर के और भी रिश्तेदार दिखाई दे रहे हैं. दूसरी फोटो में आमिर, सलमान और उनके परिवार की तस्वीर क्लिक करते नजर आ रहे हैं. निखत ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'उन लोगों के लिए जो आमिर को मिस कर रहे थे.'

View this post on Instagram
 
A post shared by Nikhat Hegde (@nikhat3628)

आमिर खान की बहन ने शेयर कीं फोटो

फोटो शेयर करने के फौरन बाद आमिर खान और सलमान खान के फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, 'ओह सो क्यूट. आमिर सर, कैमरामैन. लव यू आमिर सर! अपने परिवार से प्यार करें. आप हमारे देश का गौरव हैं.' एक अन्य फैन ने लिखा, 'कितना प्यारा फ्रेम है.' एक फैन ने निखत से सलमान और आमिर की साथ में फोटो शेयर करने को कहा है. 

बता दें, सोमवार शाम को, शाहरुख खान को मुंबई में एक कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ 'पठान' की भारी सफलता का जश्न मनाते देखा गया. पहली प्रेस मीट के दौरान, शाहरुख ने दर्शकों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने स्पेशल अपीयरेंस के लिए सलमान का शुक्रिया भी अदा किया. उन्होंने कहा, 'एक व्यक्ति जो यहां नहीं है, मुझे लगता है कि हम सभी उसे काफी प्यार करते हैं, भाई यहां नहीं हैं, इस फिल्म को इतना शानदार बनाने के लिए धन्यवाद सलमान. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सलमान खान (Salman Khan) 'किसी का भाई किसी की जान' में पूजा हेगड़े और शहनाज़ गिल के साथ नज़र आएंगे. इसके अलावा कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ उनकी फिल्म 'टाइगर 3' का भी फैंस इंतजार कर रहे हैं. वहीं आमिर हाल ही में 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. जल्द ही वो अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान करेंगे.

ये भी पढ़ें:

SS Rajamouli के साथ हिंदी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं महेश बाबू, Netflix ने रिकॉर्ड कीमत पर खरीदे SMMB 28 के रिकॉर्ड्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

Embed widget