एक्सप्लोरर

ऋषि कपूर को आमिर खान ने बताया गज़ब का अभिनेता, कहा- हमने एक महान शख्स खो दिया

ऋषि कपूर का आज ही शाम मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. अंतिम संस्कार में परिवार के लोगों के अलावा कुछ बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का आज मुंबई में निधन हो गया. वो 67 साल के थे. करीब दो साल से ऋषि कपूर कैंसर से जंग लड़ रहे थे. उनके निधन से उनके फैंस के साथ साथ सिनेमाई दुनिया में भी शोक की लहर है. दिग्गज अभिनेता आमिर खान ने एक ट्वीट के ज़रिए ऋषि कपूर को याद किया है.

आमिर खान ने ट्वीट किया, "हमने एक महान शख्स को खो दिया. गज़ब का अभिनेता, एक अद्भुत इंसान. हमारी ज़िंदगी को खुशियों से भरने के लिए शुक्रिया. एक अभिनेता होने के लिए और आप जैसे इंसान थे, उसके लिए आपका शुक्रिया. आप बहुत याद आएंगे ऋषि जी. आपको प्यार. आमिर."

ऋषि कपूर का आज ही शाम मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. अंतिम संस्कार में परिवार के लोगों के अलावा कुछ बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए. रनबीर कपूर ने पिता के अंतिम संस्कार की सारी प्रक्रिया पूरी की. इस मौके पर रणबीर काफी गमगीन दिखाई दिए.

लॉकडाउन की वजह से ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर मुंबई नहीं पहुंच पाईं. वो दिल्ली में ही फंसी रह गईं. ऐसे में आलिया भट्ट ने उन्हें फेसटाइम के ज़रिए वीडियो कॉल किया और पिता के आखिरी दर्शन के साथ-साथ उनके अंतिम संस्कार में भी उन्हें शामिल किया. अंतिम संस्कार में नीतू कपूर भी रोती नज़र आईं.

कौन कौन शामिल हुआ? ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में उनके परिवार के लगभग सभी लोग मौजूद रहे. इनमें भतीजी करीन कपूर, सैफ अली खान, भांजे अरमान जैन, कुनाल कपूर, बेटे रणबीर कपूर, पत्नी नीतू कपूर, भाई रणधीर कपूर. इनके अलावा अंतिम संस्कार के समय आलिआ भट्ट, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे करीबी लोग भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: INSIDE PICS: ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में फूट फूटकर रोईं आलिया, वीडियो कॉल के ज़रिए शामिल हुईं बेटी रिद्धिमा  अलविदा ऋषि कपूर: 'तेरे दर्द से दिल आबाद रहा, कुछ भूल गए कुछ याद रहा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, धमाकेदार की कमाई, बनी कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, बनी कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget