एक्सप्लोरर

'मेरे बेहतर वर्जन से मिली हैं गौरी', दो तलाक के बाद बोले आमिर खान, एक्स पत्नियों को लेकर कही ये बात

Aamir Khan On Girlfriend Gauri Spratt: आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट और एक्स पत्नियों को लेकर बात की और कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए.

Aamir Khan On Girlfriend Gauri Spratt: आमिर खान ने इस साल की शुरुआत में अपने 60वें जन्मदिन पर मीडिया को अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से मिलवाया था. आमिर खान अपनी निजी जिंदगी के बारे में काफी खुलकर बात करते रहे हैं और हाल ही में फिल्मफेयर से बातचीत में उन्होंने बताया कि थेरेपी लेने से उनके नए रिश्ते को किस तरह से मजबूती मिली है. उन्होंने रीना दत्ता और किरण राव से अपने पिछले तलाक के बारे में भी खुलकर बात की.

आमिर खान के बेहतर वर्जन से मिली गौरी स्प्रैट
आमिर खान ने बताया कि थेरेपी की वजह से गौरी स्प्रैट की मुलाकात आमिर के एक और बेहतर रूप से सामने आई. उन्होंने कहा, "गौरी अब एक अलग आमिर से मिल रही हैं, एक बेहतर रूप. थोड़ा और सहज. उम्मीद है कि थोड़ा बेहतर."


आमिर खान ने रीना दत्ता और किरण राव के लिए क्या कहा? गौरी को डेट करने से पहले आमिर खान की दो शादियां टूट चुकी हैं. हालांकि, उनकी अपनी एक्स पत्नियों के साथ अच्छी दोस्ती है. इन सबके बीच आमिर खान कई बार फैमिली फंक्शन में गौरी के साथ नजर आए हैं. आमिर खान ने कहा, "मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मेरे जीवन में दो महिलाएं, रीना और किरण, दोनों ही उल्लेखनीय हैं. हालांकि अब हम शादीशुदा नहीं हैं, लेकिन प्यार और सम्मान कभी कम नहीं हुआ है. यही बात हमें अलग होने के बाद भी करीब रखती है. दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं थी."

दोनों तलाक के दौरान अलग-अलग वकील नहीं किए थे
आमिर खान ने आगे खुलासा किया, "दोनों तलाक के दौरान, हमने अलग-अलग वकील भी नहीं रखे थे. सिर्फ़ एक वकील, एक बातचीत. बस इतना ही. ये लड़ाई नहीं थी, बस दो लोग साथी के तौर पर अलग हो रहे थे, विरोधी नहीं." आमिर खान ने आगे कहा, "लेकिन शादी खत्म होने के बाद भी एक सम्मानजनक, प्यार भरा रिश्ता जारी रखने के लिए, दोनों लोगों को ऐसा चाहिए होता है. रीना शालीन हैं, किरण शालीन हैं, और मैंने भी वैसा ही बनने की कोशिश की है."

आमिर ने अपनी एक्स पत्नियों के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया और याद किया, "जब रीना के पिता बीमार थे और उन्होंने इलाज से इनकार कर दिया, तो उन्होंने मुझे फोन किया. मैंने उन्हें अपने कैंसर के इलाज के लिए मदद लेने के लिए राजी किया. आप इस तरह का भरोसा नहीं दिखा सकते. इरा की शादी में, हम सभी को एक साथ देखकर, मुझे एहसास हुआ कि यह कितना रेयर है."

सितारे जमीन पर के प्रीमियर में गर्लफ्रेंड गौरी और बेटे संग पहुंचे थे आमिर
 इस बीच, आमिर खान ने हाल ही में मुंबई में सितारे ज़मीन पर के भव्य प्रीमियर में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अपना मच अवेटेड रेड कार्पेट डेब्यू किया था. अभिनेता और उनकी एक्स वाइफ किरण राव के बेटे आजाद भी प्रीमियर के दौरान उनके साथ नजर आए थे.  आमिर खान, उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट और बेटे आजाद. तीनों ने एक साथ पैपराज़ी के लिए पोज भी दिए थए.

ये भी पढ़ें:-Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 6: ‘सितारे जमीन पर’ मचा रही तहलका, 6 दिन में बजट का 91% वसूल चुकी है फिल्म, जाने- कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिव पंडित' बन फिर लौटेंगे इमरान हाशमी? क्या आएगी ‘आवारापन 3'? राइटर ने बता दिया पूरा प्लान
‘आवारापन 2' हुई हिट, क्या अब आएगा तीसरा पार्ट? राइटर ने बताया प्लान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
Video: अमृतसर के बाजार में आम पापड़ खरीदते दिखे सुनील शेट्टी, पत्नी माना भी आईं नजर
अमृतसर के बाजार में आम पापड़ खरीदते दिखे सुनील शेट्टी, पत्नी माना भी आईं नजर
'ब्रह्मास्त्र 2' में दीपिका पादुकोण की एंट्री? आलिया भट्ट संग डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर
'ब्रह्मास्त्र 2' में दीपिका पादुकोण की एंट्री? आलिया भट्ट संग डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget