एक्सप्लोरर

Aamir Khan ने किस वजह से किरण राव से तोड़ा 15 साल पुराना रिश्ता? एक्टर ने खुद इंटरव्यू में बताया सच

Aamir Khan: आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान किरण राव से तलाक पर बात की थी. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने ये भी खुलासा किया था कि 15 साल की शादी के बाद दोनों ने तलाक क्यों लिया था.

Aamir Khan On Ex Wife Kiran Rao: आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है. बॉलीवुड के इस सुपरस्टार ने तमाम ब्लॉक बस्टर फिल्में दी हैं हालांकि एक्टर की लास्ट रिलीज फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' फ्लॉप  रही थी. इसके बाद से उन्होंने फिल्मों से लंबा ब्रेक ले लिया है. इन सबके बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ रिश्ते पर बात की थी. उन्होंने किरण के साथ अपने रिलेशनशिप को यूनिक कहा था. 15 साल की शादी के बाद दो साल पहले अलग हुआ ये कपल एक-दूसरे की अब भी काफी रिस्पेक्ट करते हैं.  

किरण राव के साथ तालाक पर क्या बोले थे आमिर खान
आमिर खान ने 2002 में अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक लिया था. इसके बाद साल 2005 में मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने किरण के साथ शादी कर ली थी. वहीं न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया कि किरण के साथ उनकी बॉन्डिंग में एक निश्चित बदलाव आया था  जिससे उनके अलग होने का फैसला शुरू हो गया. आमिर ने कहा था, “किरण और मैं वास्तव में फैमिली हैं. लेकिन हमारे पति और पत्नी के रिश्ते में एक खास बदलाव आया और हम शादी की संस्था का सम्मान करना चाहते थे. हालांकि, हम हमेशा एक-दूसरे के पक्ष में रहने वाले हैं. हम साथ काम कर रहे थे, हम पास रहते थे. लेकिन अब हम पति-पत्नी नहीं थे और इसलिए हमने अलग होने का फैसला किया.”

आमिर खान के किरण राव से तालाक की वजह क्या थी?
इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने ये भी खुलासा किया था कि रिपोर्ट के उल्ट “जब रीना और मैं अलग हो गए, तो मेरे लाइफ में कोई नहीं था. बहुत सारे लोग सोचते हैं कि किरण और मैं रीना से तलाक से पहले मिले थे लेकिन यह सच नहीं है. किरण और मैं मिले थे लेकिन हम वास्तव में एक दूसरे को नहीं जानते थे और हम बहुत बाद में दोस्त बने. उन्होंने यह भी क्लियर किया कि किरण के साथ उनका रिश्ता किसी और की वजह से खत्म नहीं हुआ था. "तब कोई नहीं था, अब कोई नहीं है."

किरण और आमिर की इक्वेशन को समझना मुश्किल
उन्होंने आगे कहा कि एक-दूसरे के लिए रिस्पेक्ट और प्यार और शादी की संस्था के कारण दोनों ने बड़ा फैसला लिया. उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि लोग हमारी इक्वेशन को नहीं समझते हैं. लोगों को समझना मुश्किल है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि आमतौर पर हम इस तरह का बंधन नहीं देखते हैं. ”

आमिर और किरण का एक बेटा आजाद राव खान है
आमिर और किरण का एक बेटा आज़ाद राव खान है. आजाद का जन्म 2011 में सरोगेसी से हुआ था. आमिर ने हालांकि कहा था कि उनके रिश्ते में बदलाव आया था और उन्होंने इस पर कई बार बातचीत भी की थी. जहां किरण उन्हें कहती थी, “जब हम एक फैमिली के रूप में कुछ डिस्कस करते हैं तो मैं हमेशा कहीं खो जाता हूं.” वो मुझे "मैं एक अलग तरह का इंसान मानती हैं." आमिर ने ये भी कबूल किया कि किरण उसे कहती थीं कि वह उनके "माइंड और पर्सनैलिटी" से प्यार करती हैं. इसलिए वह हमारी शादी को बचाने के लिए मेरे बारे में कुछ भी बदलने के खिलाफ थी. लेकिन आज जब मैं सात साल पहले किरण की कही बातों पर गौर करता हूं तो मैं कहता हूं कि पिछले 6-7 महीनों में मैंने अपने अंदर काफी बदलाव देखे हैं.'

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kiran Rao Khan (@_kiranraokhan)

आमिर ने ये भी शेयर किया कि वह अपनी लाइफ में महिलाओं के मामले में लकी रहे हैं. अपनी पहली पार्टनर रीना दत्ता की ओर इशारा करते हुए उन्होंने ये कहा. रीना और आमिरी की एक बेटी इरा और एक बेटा जुनैद हैं. रीना लगान सहित आमिर की कई फिल्मों की निर्माता भी थीं.

ये भी पढ़ें:-Satish Kaushik मौत मामले में दिल्ली पुलिस आज विकास मालू की पत्नी का बयान करेगी दर्ज! एक्टर की हत्या का किया था दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का बड़ा कमाल, 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
'आवारापन 2' बनी 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता आहूजा, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget