एक्सप्लोरर

आमिर खान से अगर सरकार ने मांगी मदद तो क्या करेंगे एक्टर? मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने दिया जवाब

Aamir Khan On Helping Government: आमिर खान इन दिनों किरण राव के साथ 'लापता लेडीज' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने बताया है कि वे हमेशा सरकार की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं.

Aamir Khan On Helping Government: आमिर खान इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म एक मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इससे पहले आमिर खान फिल्म की डायरेक्टर किरण राव के साथ 'लापता लेडीज' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. वे लगभग हर प्रमोशनल इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट के साथ दिखाई देत हैं. इसी बीच एक्टर ने सरकार की मदद करने को लेकर बात की है.

टीवी9 भारतवर्ष से बात करते हुए आमिर खान से ये पूछा गया कि अगर सरकार उन्हें कभी मदद के लिए कहती है तो वे क्या करेंगे? ऐसे में एक्टर ने जवाब दिया कि कई बार सरकार ने उनसे सोशल मैसेज के लिए मदद मांगी है. उन्होंने कहा- 'कई दफा, सरकार जो है, या जो भी अलग-अलग सरकारें जो है, वो पब्लिक सोशल मैसेजेस के लिए रिक्वेस्ट करती है तो हमेशा मैं उसके लिए हाजिर रहता हूं. तो हां मैं हर मुमकिन तरीके से मदद करने की कोशिश करता हूं.'

अक्सर सोशल मैसेज देती फिल्मों में काम करते हैं एक्टर
बता दें कि आमिर खान अक्सर ऐसी फिल्में करते नजर आते हैं जिसमें कोई ना कोई सोशल मैसेज छिपा होता है. वहीं वे साल 2012 और 2014 के बीच टीवी शो 'सत्यमेव जयते' की मेजबानी भी करते थे. इस दौरान वे दहेज प्रथा से लेकर गर्ल चाइल्ड मर्डर को लेकर बात किया करते थे. इसके अलावा आमिर पानी फाउंडेशन के को-फाउंडर भी हैं जो एक गैर-सरकारी ऑर्गेनाइजेशन है.

1 मार्च को रिलीज होगी 'लापता लेडीज'
आमिर खान के प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म 'लापता लेडीज' की बात करें तो फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ये 1 मार्च, 2024 को पर्दे पर आने के लिए तैयार है. फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांता, नितांशी गोयल, छाया कदम, दुर्गेश कुमार और रवि किशन अहम रोल में दिखाई दिए हैं.

ये भी पढ़ें: 2 मार्च को दिवंगत सिंगर पंकज उधास को दी जाएगी श्रद्धांजलि, बेटी नायाब ने शेयर की प्रेयर मीट से जुड़ी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

Embed widget