एक्सप्लोरर

आमिर खान के 7 अनसुने राज, पर्दे से आ गए हैं बाहर, जानें क्यों बीवी ने मारा था जोरदार तमाचा

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के शो में इस बार आमिर खान पहली बार दिखे. यहां उन्होंने खुद से जुड़ी कुछ ऐसी इंट्रेस्टिंग बातें बताईं जिनके बारे में इसके पहले उन्होंने कभी जिक्र नहीं किया था.

The Great Indian Kapil Show: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में इस बार आमिर खान मेहमान बनकर आए थे. शो की शुरुआत में ही कपिल शर्मा ने आमिर खान के उनके शो में आने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका शो 11 सालों से चल रहा है. और आमिर खान पहली बार उनके शो में आए हैं. हंसी के फव्वारों के बीच आमिर खान ने खुद से जुड़ी कई ऐसी बातें बताईं, जिनके बारे में उन्होंने पहले इस तरह से कभी बात नहीं की थी.

तो चलिए जानते हैं उन खास बातों के बारे में जिनके बारे में आमिर पहले इस तरह से कभी खुलकर नहीं बोले. जैसे आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट क्यों कहा जाता है और किसने उन्हें पहली बार ये नाम दिया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aamir Khan (@amirkhanactor_)

1- मिस्टर परफेक्शनिस्ट कब से कहा जाने लगा आमिर को?
आमिर ने शबाना आजमी को इस बात का क्रेडिट देते हुए कहा कि वो किसी प्रोजेक्ट के बारे में सीरियसली बात कर रहे थे. इसी बीच शबाना उनके पास चाय लेकर आईं और बोलीं कि चीनी कितनी लोगे. आमिर ने बताया कि वो अपनी सोच-विचार में इतने डूबे हुए थे कि वो शबाना के सवाल का ठीक से जवाब देने के लिए सोचने लगे. काफी सोचने के बाद आमिर ने पूछा कि कप कितना बड़ा है. शबाना ने जब कप का साइज बताया तो आमिर ने उउन्हें उस कप के हिसाब से चीनी डालने के लिए कहा. शबाना ने जब ये सब कुछ देखा तो उन्होंने आमिर को मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहकर कहा कि ये हर काम परफेक्शन से करता है. ये मिस्टर परफेक्शनिस्ट है.

2- शाहरुख को 'पठान' में पठान नाम देने वाली महिला कौन हैं?
आमिर शो में अकेले नहीं आए थे. उनके साथ उनके बहनोई और बहनें निकहत और फरहत भी आई थीं. आमिर ने बताया कि 'पठान' फिल्म शाहरुख जिस गांव को बचाते हुए घायल हुए थे और उन्हें एक महिला ने आकर ताबीज पहनाते हुए उन्हें पठान नाम दिया था. वो उनकी बहन निकहत हैं. उन्होंने निकहत के बारे में ये भी बताया कि वो इसके अलावा भी कई बार अपनी एक्टिंग स्किल दिखा चुकी हैं.

3- दूसरे मांगते हैं करियर से रिलेटेड सलाह, लेकिन खुद के बच्चे भाव ही नहीं देते
आमिर ने एक किस्सा बताया कि जब टाइगर श्रॉफ को फिल्मों में आना था, तो जैकी ने मुझसे बोला था कि मैं उनके बेटे को मेंटर करूं ताकि उसे फिल्मलाइन में हेल्प मिले. उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी उनके पास कई लोग आते हैं कि मैं उनके बच्चों को फिल्मों से जुड़ी सलाह दूं. लेकिन मेरे बच्चों को सलाह देने बैठता हूं, तो वो सुनते ही नहीं. आमिर ने हंसते हुए कहा, ''मैं जब भी सलाह देने जाता हूं, तो बच्चे कहते हैं...पापा! इसके बाद उन्होंने बताया कि उनके बच्चे चेहरे पर इग्नोर करने वाले एक्सप्रेशन लाते हुए सिर्फ 'पापा' कहकर मुझे इग्नोर कर देते हैं.

4- 'जुनैद के पैदा होते वक्त मेरी एक्स वाइफ ने तमाचा मार दिया था मुझे'
आमिर ने मजेदार किस्सा बताया. उन्होंने अपनी एक्स वाइफ के डिलीवरी के समय के बारे में बताया कि कैसे उन्होंने अच्छा हस्बैंड बनने की कोशिश में एक ब्रीदिंग एक्सरसाइज सीखकर वाइफ को वैसा करने के लिए कहा. इस पर दर्द में तड़प रही रीना ने उन्हें जोरदार तमाचा मारा था. आमिर ने हंसते हुए ये किस्सा सुनाया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aamir Khan (@amirkhanactor_)

5- पापा नहीं चाहते थे एक्टर बनूं- आमिर
आमिर ने बताया कि उनके पापा ताहिर हुसैन फिल्मों से जुड़े हुए थे. इस वजह से वो इस बिजनेस के उतार-चढ़ाव को समझते थे. वो नहीं चाहते थे कि आमिर खान फिल्मों में आएं. आमिर ने बताया कि पापा चाहते थे कि मैं कहीं ऐसी जगह सेट हो जाऊं जहां चीजें इतनी उतार-चढ़ाव वाली न हों. हालांकि, चीजें ऐसी होती चली गईं कि आमिर खान फिल्मों में आ गए.

6- सीखता हूं हर जगह से- आमिर
आमिर ने बताया कि वो हर जगह और चीज से कुछ न कुछ सीखते रहते हैं. इससे उनके कैरेक्टर्स इतने अलहदा भी होते हैं. आमिर बताते हैं कि 3 इडियट्स में कई सारी चीजें जो उन्होंने कीं, उनमें से कई चीजें उन्होंने मुरुगदॉस से सीखीं, तो वहीं कई चीजें किसी टीनएजर से. टीनएजर के हाव-भाव उन्होंने टीनएज के लड़कों को देखकर सीखे.

7- हर समय खोए रहते हैं कुछ नया ढूंढने में
आमिर ने बताया कि जब उनकी पत्नी रीना दत्ता डिलीवरी के समय वाले दर्द में तड़प रही थीं, तब वो उनके चेहरे से एक्सट्रीम पेन वाले इमोशन्स सीख रहे थे. इस बारे में उन्होंने हंसते हुए बताया कि जब उन्होंने इस बारे में बाद में रीना को बताया तो वो अचंभे में आ गई थी.

और पढ़ें: PK में 'रेडियो वाला सीन' देने पर ऐसी हो गई थी आमिर खान की हालत, एक्टर ने कौवे से कर दी थी खुद की तुलना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन दोपहर 3 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 3 बजे तक 83 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'सवाल करो, गुलामी नहीं...', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर प्रकाश राज का हमला
'सवाल करो, गुलामी नहीं...', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर प्रकाश राज का हमला
'आवारापन 2' के बाद इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
अब इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
'कर्ली हेयर नहीं मत रखो', 'हैवान' एक्ट्रेस को मिली थी लुक चेंज करने की सलाह
'कर्ली हेयर नहीं मत रखो', 'हैवान' एक्ट्रेस को मिली थी लुक चेंज करने की सलाह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget