एक्सप्लोरर

3 Idiots Reunion: सालों बाद आमिर खान संग दिखे आर माधवन और शरमन जोशी, वीडियो देख फैंस ने कर दी ये डिमांड

3 Idiots Reunion Video: आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन को सालों बाद एक साथ देखकर फैंस थ्री इडियट्स के सीक्व की डिमांड कर रहे हैं.

3 Idiots Reunion Video: बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी इन दिनों अपनी नई गुजराती फिल्म Congratulations को लेकर सुर्खियों में हैं. अब उन्होंने अपनी इस फिल्म का प्रमोशन आमिर खान और आर माधवन के साथ किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. 'थ्री इडियट्स' के राजू, रैंचो और फरहान को एक साथ सालों बाद देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और ये खास डिमांड कर रहे हैं.

आमिर और आर माधवन ने प्रमोट की फिल्म

शरमन जोशी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है,  जिसमें वह अपनी फिल्म कन्ग्रैचलैशंस के बारे में बता रहे हैं. तभी वहां पर आर माधवन पहुंच जाते हैं. शरमन उन्हें बताते हैं कि उनकी फिल्म रिलीज हो रही है और उसके लिए वह वीडियो बना रहे हैं. इसके बाद आर माधवन नाम पूछते हैं, तो शरमन कहते हैं, कन्ग्रैचलैशंस. इस पर आर माधवन कहते हैं थैंक्स, लेकिन किसके लिए. इस पर शरमन कहते हैं कि ये उनकी फिल्म का नाम है.

View this post on Instagram
 
A post shared by Sharman Joshi (@sharmanjoshi)

आज रिलीज हुई शरमन जोशी की फिल्म

इसके बाद वीडियो में आमिर खान की एंट्री होती है. आर माधवन की तरह वह भी कंफ्यूज हो जाते हैं. वीडियो में तीनों सितारे क्रिकेटर्स की यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शरमन जोशी ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'थ्री इडियट्स कन्ग्रैचलैशंस को प्रमोट कर रहे हैं जो इस आज रिलीज हो रही है'.

फैंस ने की 'थ्री इडियट्स' सीक्वल की डिमांड

आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी को सालों बाद एक साथ देखकर फैंस 'थ्री इडियट्स' के सीक्वल की डिमांड कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'ये एपिक है'. दूसरे ने कमेंट किया, 'सर इसका (थ्री इडियट्स) का एक पार्ट और बनना चाहिए'. वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'हम चाहते हैं कि थ्री इडियट्स का सीक्वल बने'. इस तरह यूजर्स थ्री इंडियट्स फिल्म के दूसरे पार्ट की मांग कर रहे हैं.

बताते चलें कि आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की फिल्म थ्री इडियट्स साल 2009 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था. ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.

यह भी पढ़ें- Ask SRK Session: फैन ने शाहरुख खान से मांगा उनके बैंक अकाउंट का पासवर्ड, जानिए-एक्टर ने क्या दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

Embed widget