एक्सप्लोरर

पुरूष प्रधान सोच के कारण समाज महिलाओं को नायक के तौर पर स्वीकार नहीं करता : आमिर खान

उन्होंने कहा, ‘‘बदकिस्मती से ऐसा हुआ है कि हमारे ज्यादातर स्टार पुरूष हैं. जो लोग दर्शकों को सिनेमाघरों की तरफ खींचकर लाते हैं वे पुरूष हैं और यह हमारे समाज पर पितृसत्तात्मक प्रभाव का परिणाम है.’’

नई दिल्ली: हिंदी फिल्म अभिनेता आमिर खान ने बॉलीवुड में अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के मेहनताने में अंतर की समस्या होने की बात मानते हुए कहा कि इसका कारण समाज में व्याप्त पुरूष प्रधान सोच है जो महिलाओं को नायक मानने को तैयार नहीं होता.

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके 52 साल के अभिनेता ने कहा कि वह समानता में ‘‘पूरी तरह से विश्वास’’ करते हैं लेकिन बदलाव तब ही होगा जब समाज के रवैये में एक आमूलचूल परिवर्तन हो.

उन्होंने कहा, ‘‘बदकिस्मती से ऐसा हुआ है कि हमारे ज्यादातर स्टार पुरूष हैं. जो लोग दर्शकों को सिनेमाघरों की तरफ खींचकर लाते हैं वे पुरूष हैं और यह हमारे समाज पर पितृसत्तात्मक प्रभाव का परिणाम है.’’

उन्होंने यहां एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम महिलाओं को नायकों के तौर पर नहीं देखते. हम इस तरह की सोच बचपन से ही अपने दिमाग में भरना शुरू कर देते हैं. इसे लेकर एक आमूलचूल बदलाव लाना पड़ेगा. मैं समानता में विश्वास करता हूं चाहे आप पुरूष हों या महिला. लेकिन आखिरकार सिनेमा की अर्थव्यवस्था में, जो भी दर्शकों को सिनेमाघर की तरफ खींचकर लाता है, उसे ज्यादा मेहनताना दिया जाएगा. इसे लेकर कोई सवाल नहीं उठता.’’

आमिर की आखिरी फिल्म ‘दंगल’ में मजबूत महिला किरदार थे और उनकी आगामी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ भी एक किशोरी के इर्द गिर्द घूमती है. उन्होंने कहा कि उन्हें बुरा नहीं लगेगा अगर उनकी सह कलाकारों को उनसे ज्यादा मेहनताना दिया जाए.

‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में आमिर के साथ जाहिरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं.

अभिनेता ने कहा, ‘‘कोई भी व्यक्ति, जिसमें सिनेमाघरों में ज्यादा लोगों को आकर्षित करने की क्षमता है, उसे ज्यादा पैसे मिलते हैं. इसलिए जिस दिन वह मुझसे ज्यादा लोगों को सिनेमाघरों में खींचने में सक्षम होंगी, मुझे अपने मुकाबले उन्हें ज्यादा मेहनताना दिए जाने का बुरा नहीं लगेगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘और यह बात उनके लिंग से तय नहीं होगी, यह चीज बाजार तय करेगा. अगर उनसे मेरी फिल्म को फायदा होता है तो एक निर्माता के तौर पर मैं उन्हें इसमें लेना चाहूंगा, लिंग मायने नहीं रखता. मैं एक विशुद्ध आर्थिक नजरिये से उन्हें महत्व दूंगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, शाम 6 बजे तक 1 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, शाम 6 बजे तक 1 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल
'धमाल '4 में कैसे नजर आए एक्टर सतीश कौशिक? 3 साल पहले हो गया था निधन
'धमाल '4 में कैसे नजर आए सतीश कौशिक? 3 साल पहले हो गया था निधन
Niharika NM: कौन हैं निहारिका एनएम? राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में आएंगी नजर
कौन हैं निहारिका एनएम? राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में आएंगी नजर
Dhamaal 4 Box office Collection: 6 बजे 'धमाल 4' ने 'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
6 बजे 'धमाल 4' ने 'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget