एक्सप्लोरर

भारत-चीन विवाद के बीच टला आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' का शेड्यूल, लद्दाख में होनी थी शूटिंग

खबर है कि आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का कुछ हिस्सा लद्दाख में करने वाले थे. लेकिन सीमा पर चल रहे विवाद के बीच फिल्म की शूटिंग को फिलहाल टाल दिया गया है.

गलवान घाटी में भारत और चीनी सेना के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद से ही दोनों देशों के बीच के रिश्ते काफी गंभीर बने हुए हैं. अब दोनों देशों के बीच गंभीर बने इन हालातों का असर फिल्मो पर भी दिखने लगा है. खबर है कि आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का कुछ हिस्सा लद्दाख में करने वाले थे. लेकिन सीमा पर चल रहे विवाद के बीच फिल्म की शूटिंग को फिलहाल टाल दिया गया है. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने इस मसले को लेकर फिल्म के निर्देश अद्वैत चंदन से बात की है. वहीं वायकॉम 18 के अधिकारियों ने भी हालातों को देखते हुए फिलहाल शूटिंग को टालने का फैसला लिया है.

एक सूत्र के हवाले से मिड डे को मिली जानकारी के अनुसार, ''हालातों के मद्देनजर फिलहाल लद्दाख में शूटिंग करना मुश्किल है. आमिर खान, अद्वेत और स्टूडियो के लोग इसके फेवर में नहीं हैं. इसे लेकर अब शूटिंग को कारगिल में शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है. आने वाले दिनों में इसे लेकर आखिरी फैसला लिया जाएगा.''

यहां बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' स्वयं आमिर खान द्वारा निर्मित है और इसका निर्देशन 'सीक्रेट सुपरस्टार' बना चुके अद्वैत चंदन ने निर्देशित किया है. यह साल 1994 में आई हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का आधिकारिक रूपांतरण है, जिसमें टॉम हैंक्स थे. आमिर खान के साथ इस फिल्म में करीना कपूर खान लीड रोल में नजर आएंगी. करीना इससे पहले 'थ्री इडियड्स' और 'तलाश' जैसी फिल्मों में आमिर खान के साथ काम कर चुकी हैं. वायकॉम 18 स्टूडियो और आमिर खान प्रोडक्शन्स इस फिल्म के निर्माता हैं और 'सीक्रेट सुपरस्टार' फेम अद्वैत चंदन इसके निर्देशक हैं. इसे अतुन कुलकर्णी ने लिखा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 4.30 बजे तक 34 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
Video: 'आवारापन 2' की सक्सेस के बीच इमरान हाशमी ने 'आवारापन 3' पर लगाई मुहर, खुशी से झूमे फैंस
'आवारापन 2' की सक्सेस के बीच इमरान हाशमी ने 'आवारापन 3' पर लगाई मुहर, खुशी से झूमे फैंस, देखें वीडियो
Awarapan 2 Worldwide BO Collection: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने दुनियाभर में की बंपर कमाई, तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने दुनियाभर में की बंपर कमाई, तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget