एक्सप्लोरर

Aamir Khan Birthday: एक्टिंग न करने से लेकर पहली फिल्म के पोस्टर चिपकाने तक, हैरान कर देंगे आमिर के ये पांच किस्से

Aamir Khan Unknown Facts: बात बेहतरीन एक्टिंग की हो और आमिर खान का जिक्र न हो, ऐसा होना नामुमकिन है. हालांकि, एक दौर ऐसा भी था, जब उनके पिता नहीं चाहते थे कि आमिर एक्टर बनें.

Aamir Khan Birthday Special: पहले उन्होंने 'यादों की बारात' निकाली, फिर 'कयामत' ने उनकी किस्मत ही पलट दी. वैसे तो वह कभी एक्टिंग करने के तलबगार नहीं थे, लेकिन दस्तूर आया तो पहली फिल्म के पोस्टर भी खुद ही चिपकाए. बात हो रही है बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की, जिनके ये पांच किस्से शायद ही आपने पढ़े होंगे...

महज आठ साल की उम्र में शुरू की एक्टिंग

14 मार्च 1965 के दिन मुंबई में जन्मे आमिर के बारे में एक बात हर कोई जानता है, वह यह कि आमिर जो कुछ भी करते हैं पूरे 'मन' से करते हैं. वह कभी 'इश्क' में पड़े तो कभी 'गुलाम' भी बने, लेकिन वह अदाकारी में इस कदर 'फना' हुए कि 'तारे जमीन पर' ले आए. आमिर ने महज आठ साल की उम्र में अभिनय के सफर की शुरुआत कर दी थी. सबसे पहले वह 1973 के दौरान यादों की बारात में नजर आए थे, जो उनके चाचा नासिर हुसैन ने बनाई थी. हालांकि, बतौर अभिनेता आमिर के करियर की शुरुआत 'कयामत से कयामत तक' फिल्म से की थी.

आमिर को एक्टर नहीं बनाना चाहते थे उनके पिता

बात बेहतरीन एक्टिंग की हो और आमिर खान का जिक्र न हो, ऐसा होना नामुमकिन है. हालांकि, एक दौर ऐसा भी था, जब उनके पिता नहीं चाहते थे कि आमिर एक्टर बनें. ऐसे में उनका रुझान भी इस तरफ कम ही था. एक वक्त ऐसा आया, जब आमिर ने अवन्तर नाम के एक थिएटर ग्रुप के साथ दो साल तक काम किया. इसके बाद उन्होंने अभिनय को करियर के रूप में चुन लिया.

टेनिस प्लेयर बनना चाहते थे आमिर

एक्टर बनने से पहले आमिर ने सिर्फ एक ही सपना देखा था. दरअसल, वह टेनिस प्लेयर बनना चाहते थे. स्कूल के दिनों में वह इतनी अच्छी तरह टेनिस खेलते थे कि अपने स्कूल के लिए कई राज्यस्तरीय लॉन टेनिस चैंपियनशिप में दमखम दिखाया था. आमिर खान के पसंदीदा टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर हैं.

जब खुद चिपकाए अपनी ही फिल्म के पोस्टर

आमिर खान ने जब फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से बॉलीवुड में कदम रखा तो उन्होंने अपने जुनून के दीदार भी करा दिए. दरअसल, इस फिल्म का बजट काफी कम था. ऐसे में आमिर खान खुद ही बसों और ऑटो के पीछे फिल्म के पोस्टर चिपकाते थे. साथ ही, लोगों को बताते थे कि इस फिल्म में वह हीरो बने हैं.

अवॉर्ड शो में जाना नहीं पसंद

आमिर खान को अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत करना भी पसंद नहीं है. इसकी वजह साल 1990 के एक अवॉर्ड फंक्शन को बताया जाता है, जिसमें फिल्म 'घायल' के लिए सनी देओल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया था. आमिर का मानना है कि ऑस्कर के अलावा कोई भी दूसरा अवॉर्ड शो विश्वास करने लायक नहीं है.

नहाने से करते हैं परहेज

आमिर खान की बुरी आदतों का जिक्र करें तो आप सबसे आगे इसे रख सकते हैं. दरअसल, आमिर खान को नहाना पसंद नहीं है. इसका खुलासा उनकी पूर्व पत्नी किरण राव ने खुद किया था. उन्होंने बताया था कि आमिर कई दिन तक बिना नहाए रहते हैं.

नाटू-नाटू गाने को मिला ऑस्कर अवॉर्ड... क्या आप जानते हैं आखिर इस 'नाटू' का हिंदी में क्या मतलब है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget