‘सरफरोश’ के सीक्वल में काम करना पसंद करूंगा: आमिर खान
वर्ष 1999 में निर्देशक जॉन मैथ्यू मैथन की फिल्म में आमिर ने सीमा-पार आतंकवाद पर लगाम कसने वाले पुलिस अधिकारी अजय सिंह राठौड़ का किरदार निभाया था. फिल्म को समीक्षकों की काफी सराहना मिली थी.

मुंबई: सुपरस्टार आमिर खान ने कहा है कि वह फिल्म ‘सरफरोश’ के सीक्वल में एक बार फिर अपने दमदार किरदार को निभाना चाहते हैं.
वर्ष 1999 में निर्देशक जॉन मैथ्यू मैथन की फिल्म में आमिर ने सीमा-पार आतंकवाद पर लगाम कसने वाले पुलिस अधिकारी अजय सिंह राठौड़ का किरदार निभाया था. फिल्म को समीक्षकों की काफी सराहना मिली थी.
ऐसी खबरें हैं कि मैथन फिल्म के सीक्वल की तैयारी में जुटे हैं.
कल रात 19वें मुंबई फिल्म फेस्टिवल के मौके पर आमिर ने पत्रकारों से कहा कि मैं एक बार फिर एसीपी राठौड़ का किरदार निभाना पसंद करूंगा.
अभिनेता (52) ने कहा कि बिजी होने के कारण वह फेस्टिवल में कोई फिल्म नहीं देख पाए. आमिर यहां फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में उनकी को-स्टार जायरा वसीम के साथ पहुंचे थे.
आमिर की प्रोडक्शन कंपनी में बनी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ 19 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. आमिर ने कहा कि वह फिल्म को लेकर काफी घबराए हुए हैं.
Source: IOCL


























