एक्सप्लोरर

तीन साल से खाली बैठी हैं Aahana Kumra, एक्ट्रेस का अब छलका दर्द, बोलीं- 'कोई ऑफर नहीं कर रहा रोल'

Aahana Kumra: अहाना कुमरा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा है और वे तीन सालों से घर पर खाली बैठी हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि अब वे दूसरे ऑप्शन देख रही हैं.

Aahana Kumra On Not Getting Work: अहाना कुमरा ओटीटी प्लेटफॉर्म का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने कई सक्सेसफुल शोज में काम किया है. वे  2022 में मधुर भंडारकर की ‘इंडिया लॉकडाउन’ में नजर आई थीं.  हाल ही में अभिनेत्री ने अपने संघर्षों के बारे में खुलासा किया और बताया कि उन्हें पिछले तीन सालों से कोई काम नहीं मिला है. अहाना कुमरा ने यह भी बताया कि उन्होंने अब अपना ध्यान प्रोडक्शन पर लगाना शुरू कर दिया है और हाल ही में अपने बिलों का भुगतान करने और चीजों को चालू रखने में मदद करने के लिए अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है.

3 साल से बेरोजगार हैं अहाना कुमार
दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान अहाना कुमार कहा, “मुझे अब शो ऑफर नहीं हो रहे हैं. मुझे तीन साल से ज्यादा समय से कोई ऑफर नहीं मिला है. कोई भी मुझे कुछ भी ऑफर नहीं कर रहा है. मैं ओटीटी पर बहुत काम करती था लेकिन इतने सालों से कुछ नहीं किया, और मुझे इससे बिल्कुल कोई दिक्कत नहीं है. लोग साल में 1-2 शो करते हैं, मैं तो वो भी नहीं कर सकती. मुझे तो पता ही नहीं क्या चल रहा है.”

घर चलाने के लिए अब दूसरे ऑप्शन देख रहीं अहाना
अहाना कुमरा ने भी अपने जैसे एक्टर्स के लिए अवसरों की कमी पर निराशा जाहिर की, क्योंकि ज्यादातर फिल्म मेकर्स केवल ए-लिस्टर्स को ही कास्ट करना पसंद करते हैं. उन्होंने कहा, “वे (मेकर्स) किसी स्टार के पास या किसी ऐसे के पास जाना चाहते हैं जो कम फीस ले. मैं सिनेमा के ऑल्टरनेट फॉर्मस पर विचार कर रही हूं क्योंकि मुझे अपनी किचन चलानी है. मैं लाइफ में कुछ और करने की कोशिश कर रही हूं.”

गुड एक्टर का टैग लेकर कुछ नहीं करना
उन्होंने आगे कहा, “ ईमानदारी से कहूं तो, मैंने लंबे समय से 'अच्छे अभिनेता' का टैग अपने साथ रखा है, अब मेरा काम पूरा हो गया है. अगर आप एक अच्छे एक्टर हैं, तो कोई भी आपको काम नहीं देता है, और ये अच्छे अभिनेता का टैग लेके मुझे कुछ करना नहीं है अगर काम ही नहीं मिलता. मुझे अपने बिलों की पेमेंट करनी होगी!”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aahana S Kumra (@aahanakumra)

अहाना ने खोल है अपना प्रोडक्शन हाउस
इसी बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला है. एक्ट्रेस ने कहा, “जैसे ही हमारे पास कुछ होगा, मुझे अनाउंस करने में खुशी होगी. हमने कुछ दिन पहले प्रोडक्शन हाउस के लिए पूजा की थी. मैं ओटीटी और थिएटर दोनों प्रोजेक्ट्स की मेकिंग करूंगी मेरा सारा ध्यान वहीं है, मैं सुबह से शाम तक यही कर रही हूं.''

अहाना वर्क फ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अहाना आखिरी बार सलाम वेंकी में नजर आई थीं. काजोल और विशाल जेठवेन की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म एक ऐसी मां के बारे में है जो डचेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित अपने बेटे को पूरी जिंदगी जीने देने के लिए हर संभव प्रयास करती है. फिल्म में अहाना ने टीवी जर्नलिस्ट का किरदार निभाया था.

ये भी पढ़ें:-Naagin Season 7: एकता कपूर का 'नागिन 7' इस दिन होगा लॉन्च! बिग बॉस 6 फेम ये एक्ट्रेस बन सकती हैं अगली 'नागिन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं नौहीद साइरूसी, बोलीं- IVF नहीं कराना चाहती थी
दो मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं नौहीद साइरूसी, बोलीं- आईवीएफ नहीं कराना चाहती थी
'रिलीज से पहले फिल्म दिखाओ नहीं तो करेंगे प्रोटेस्ट' , रणबीर की ‘रामायण' के मेकर्स को रामलीला महासंघ की वॉर्निंग
रणबीर की ‘रामायण' के मेकर्स को रामलीला महासंघ की वॉर्निंग, कही ये बात
सरकार ने बदल दी थी 'बॉर्डर' की कहानी! सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी के बीच था जबरदस्त फाइट सीन
सरकार ने बदल दी थी 'बॉर्डर' की कहानी! 29 साल बाद खुला बड़ा राज
Jana Nayagan Box Office: ओवरसीज में ‘जना नायकन' का धमाका, 11 दिनों में कमाए करोड़ों, ये तगड़ा रिकॉर्ड भी बनाया
ओवरसीज में ‘जना नायकन' ने 11 दिनों में की धांसू कमाई, ये तगड़ा रिकॉर्ड भी बनाया

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget