एक्सप्लोरर

आमिर खान के घर पहुंचा कोरोना वायरस, टीम के 7 लोग निकले Covid-19 पॉजिटिव

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच बॉलीवुड भी अछूता नहीं हैं. अब आमिर खान के टीम के 7 सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात सामने आई है.

मुम्बई : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच बॉलीवुड भी अछूता नहीं हैं. अब आमिर खान के टीम के 7 सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात सामने आई है.

खबर है कि आमिर खान की टीम में जो 7 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं, उनमें आमिर खान का एक ड्राइवर, उनके दो सुरक्षाकर्मी और एक रसोईया भी शामिल हैं.

आमिर खान की ओर से एबीपी न्यूज़ को जारी एक बयान में कहा गया है, "मैं आप लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि मेरे स्टाफ के कुछ सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव है. इसका पता चलते ही उन्हें तुरंत क्वारंटीन कर लिया गया है. बीएमसी के अधिकारियों ने प्रभावी कदम उठाते हुए उन्हें तुरंत मेडिकल फैसिलीटी में ले गये. मैं बीएमसी का शुक्रगुजार हूं कि उनकी अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है और उन्होंने तुरंत पूरी सोसायटी का अच्छी तरह से सैनिटाइजेशन किया है. हममें से बाकी लोगों का टेस्ट किया गया है और हम सबका टेस्ट नेगेटिव आया है. फिलहाल मैं अपनी मां के टेस्ट के लिए जा रहा हूं और वो आखिरी शख्स हैं जिन्हें इस सबके बारे में पता है. दुआ करें कि मेरी मां भी नेगेटिव निकलें.

बताया जा रहा है कि आमिर खान लॉकडाउन में ढील दिये जाने के बाद आमिर खान 15 जुलाई से फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग फिर से शुरू करने को लेकर बेहद उत्सुक थे, मगर अपने स्टाफ के 7 लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करने में फिर से देरी हो सकती है.

उल्लेखनीय है कि अगर बॉलीवुड की बात करें तो कोरोना का शिकार होकार 2 मौतें हो चुकीं हैं. 1 मई को जानी-मानी संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद की मौत कोविड-19 और किडनी फेल्योर के चलते हो गयी थी. 70-80 के जाने-माने निर्माता अनिल सूरी भी कोरोना वायरस का शिकार हो गये थे.

जाने-माने अभिनेता किरण कुमार भी कोविड-19 से पीड़ित होकर पूरी तेह से ठीक हो चुके हैं. अभिनेता वरण धवन की अमेरिका में रहनेवाली मौसी और निर्देशक कुणाल कोहली की आंटी का भी अमेरिका में कोविड-19 से मौत हो गयी थी.

इसके वहीं करण जौहर, बोनी कपूर, अमृता अरोड़ा, सोफी चौधरी के घरेलू स्टाफ भी कोविड-19 से संक्रमित हुए थे. टी-सीरीज के दफ्तर में काम करनेवाले कर्मचारी भी कोरोना का शिकार हो गया था. अभिनेता  फ्रीडी दारूवाला के पिता और अभिनेत्री/गायिका मोनिका डोगरा की मां भी कोरोना का शिकार हो गये थे. लंदन में शिफ्ट हो चुके अभिनेता पूरब कोहली, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे भी कोरोना को मात देकर अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किल' के बाद फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- 'ये बहुत जबरदस्त होने वाली है'
फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- 'ये बहुत जबरदस्त होने वाली है'
1 महीने में दूसरी बार गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला, Video वायरल
गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला, Video वायरल
क्या प्रेग्नेंट हैं Kareena Kapoor? लेटेस्ट वीडियो में दिखा बेबी बंप, फैंस बोले- 'तीसरा बेबी आने वाला है'
क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? लेटेस्ट वीडियो देखकर फैंस बोले- तीसरा बेबी आने वाला है
Box Office: 8वें दिन 3 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 3 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget