एक्सप्लोरर

इन 5 फिल्मों के क्लाइमैक्स देखकर सीट से चिपके रहने पर मजबूर रह गए थे दर्शक

नज़र डालिए बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्मों पर जिनके क्लाइमैक्स इतने जोरदार थे कि दर्शकों ने इन्हें एक बार नहीं बल्कि कई बार देखा लेकिन उनका मन नहीं भरा. इन फिल्मों की ट्विस्ट से भरी एंडिंग को आज भी याद किया जाता है.

बॉलीवुड में यूं तो हर साल हज़ारों फिल्में बनती हैं लेकिन कुछ फिल्में दर्शकों के मन में ऐसी छाप छोड़ती हैं कि उनका जिक्र करते ही हर कोई उत्साहित हो उठता है. बीते कुछ सालों में कई ऐसी फ़िल्में देखने को मिली हैं जिनके अंत ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है. आज नजर डालते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों पर जिनकी एंडिंग ने दर्शकों को उनकी सीट से चिपकने को मजबूर कर दिया.

1) दृश्यम

इन 5 फिल्मों के क्लाइमैक्स देखकर सीट से चिपके रहने पर मजबूर रह गए थे दर्शक 2015 में आई इस फिल्म में अजय देवगन, श्रेया सरन, तब्बू, इशिता दत्ता ने मुख्य भूमिका निभाई थी. यह इसी नाम से आई मलयालम फिल्म की रीमेक थी. फिल्म में अजय देवगन ने विजय नाम के शख्स की भूमिका निभाई थी जो कि अपने परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. खासकर फिल्म का क्लाइमैक्स इतना दिलचस्प था कि यह बेस्ट फिल्मों ने शुमार की जाने लगी. जिसने भी फिल्म देखी होगी वो ये कयास लगाता रहता है कि लड़के की बॉडी कहां और कैसे छुपायी गई होगी लेकिन जब परिवार की चालाकी सामने आती है तो सब हैरान रह जाते हैं. 2) कहानी

इन 5 फिल्मों के क्लाइमैक्स देखकर सीट से चिपके रहने पर मजबूर रह गए थे दर्शक 2012 में आई 'कहानी' में भी विद्या बालन अपनी जबरदस्त एक्टिंग और कहानी के बल पर जबरदस्त सस्पेंस बनाने में कामयाब होती नजर आई थीं. आखिर तक उन्हें फिल्म में प्रेग्नेंट महिला के किरदार में दिखाया जाता है लेकिन जब अंत में पता चलता है कि वह प्रेग्नेंट होने का नाटक करती हैं तो दर्शकों के पैरों तले ज़मीन खिसक जाती है. 3) जॉनी गद्दार

इन 5 फिल्मों के क्लाइमैक्स देखकर सीट से चिपके रहने पर मजबूर रह गए थे दर्शक 2007 में आई 'जॉनी गद्दार' नील नितिन मुकेश की अब तक की बेस्ट फिल्म कही जाए तो गलत नहीं होगा. उनका ग्रे किरदार आज भी दर्शक भूले नहीं हैं. फिल्म की ट्विस्ट से भरी एंडिंग भी धमाकेदार थी. एंडिंग में दिखाया जाता है कि अश्विनी कलसेकर के गोली मारने के बाद नील की मौत हो जाती है लेकिन वह उसे गोली क्यों मारती है? यह जवाब जानने के लिए अगर आपने फिल्म नहीं देखी तो आप तुरंत देखिए. 4) अंधाधुन

इन 5 फिल्मों के क्लाइमैक्स देखकर सीट से चिपके रहने पर मजबूर रह गए थे दर्शक आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे स्टारर 'अंधाधुन' भी ट्विस्ट और टर्न की वजह से दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में कामयाब रही थी. श्रीराम राघवन निर्देशित इस फिल्म में आयुष्मान ने अंधे पियानो प्लेयर का रोल अदा किया था लेकिन अंत में पता चलता है कि वो अंधे नहीं होते बल्कि नाटक करते हैं. 5) वास्तव

इन 5 फिल्मों के क्लाइमैक्स देखकर सीट से चिपके रहने पर मजबूर रह गए थे दर्शक 1999 में आई महेश मांजरेकर निर्देशित 'वास्तव' संजय दत्त के फ़िल्मी करियर को पटरी पर लाने के लिए जानी जाती है. इससे पहले संजय की लगातार 12 फिल्में पिटी थीं. ऐसे में जब संजय ने इस फिल्म में अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार निभाया तो दर्शकों ने उन्हें खासा पसंद किया. खासकर क्लाइमैक्स में जब वह मां रीमा लागू से खुद को गोली मारने के लिए कहते हैं तो सब दंग रह जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का बड़ा एक्शन, करोड़ों में बेचा अपना घर
हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का बड़ा एक्शन, करोड़ों में बेचा अपना घर
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
सैफ अली खान अटैक केस, नर्स ने बताया- जेह के कमरे में घुसा था शख्स, की थी 1 करोड़ की डिमांड
सैफ अली खान अटैक केस, नर्स ने बताया- घुसपैठिए ने की थी 1 करोड़ की डिमांड
'सनम तेरी कसम' फेम मावरा होकेन ने बेटे को दिया जन्म, रिवील किया नाम
'सनम तेरी कसम' फेम मावरा होकेन ने बेटे को दिया जन्म, रिवील किया नाम

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget