एक्सप्लोरर

120 Bahadur Release Date: 'मेजर शैतान सिंह' बन दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखेंगे फरहान अख्तर, '120 बहादुर' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

120 Bahadur Release Date: फरहान अख्तर स्टारर '120 बहादुर' को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखी जा रही है. वहीं मेकर्स ने फाइनली इस फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है.

120 Bahadur Release Date Announced: फरहान अख्तर काफी समय से स्क्रीन से दूर हैं लेकिन अब वे अपनी अपकमिंग फिल्म '120 बहादुर' से दमदार कमबैक करने की तैयारी कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट हैं. वहीं मेकर्स ने आज '120 बहादुर'  की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. चलिए यहां जानते हैं ये फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 

'120 बहादुर' की रिलीज डेट हुई अनाउंस
एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज ने फरहान अख्तर स्टारर "120 बहादुर" की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. ये मच अवेटेड फिलम  21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बता दें कि फरहान अख्तर स्टारर ये फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी PVC और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों को श्रद्धांजलि है.  फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध के बैकड्रॉप में बनी है और ये 120 बहादुर प्रसिद्ध रिजांग ला की लड़ाई से प्रेरित है, जहां बहादुरी और बलिदान ने इतिहास रचा था. फरहान अख्तर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट अनाउंस की है. 

 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “ 1962 से अब तक 62 साल हो गए हैं…आज हम रेज़ांग ला के नायकों के अद्वितीय साहस और बलिदान का सम्मान करते हैं. 120 बहादुर मेजर शैतान सिंह और उनके बहादुर लोगों की वीरता और अदम्य भावना के प्रति हमारी श्रद्धांजलि है, जो दुर्गम बाधाओं के बावजूद डटे रहे. उनकी कहानी समय-समय पर गूंजती रहती है, हमें आजादी की कीमत और एकता की ताकत की याद दिलाती है, साथ ही अहीर समुदाय को विशेष सलाम, जिनके बेटों ने हमारे राष्ट्र की रक्षा में बेजोड़ बहादुरी का प्रदर्शन किया.”

मेजर शैतान सिंह भाटी PVC के किरदार में दिखेंगे फरहान
फरहान अख्तर, अपने अलग-अलग मजबूत और इंस्पायरिंग किरदारों के लिए जाने जाते हैं. अपनी अपकमिंग फिल्म '120 बहादुर' में वे मेजर शैतान सिंह भाटी PVC का किरदार निभा रहे हैं. उनकी परफॉर्मेंस, जो मेजर की बहादुरी और लीडरशिप को दिखाती है, वह देश के इतिहास के एक अहम पल में भारत की सेना की भावना को सम्मानित करते हुए, दर्शकों पर गहरा असर छोड़ने वाली है. 

बता दें कि '120 बहादुर' को  रजनीश ‘रज़ी’ घई ने डायरेक्ट किया है और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म के शानदार विजुअल्स और दमदार कहानी भारत के वीर सैनिकों को समर्पित है. एक्सेल एंटरटेनमेंट की प्रसिद्ध कहानी कहने की शैली को ध्यान में रखते हुए, 120 बहादुर पूरी दुनिया में दर्शकों के दिलों को छूने वाली है. 

ये भी पढ़ें:-Ankita Lokhande Birthday: 'मुझे आपकी सास होने पर बहुत गर्व है', अंकिता लोखंडे को बर्थडे पर मिला खास मैसेज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का बड़ा कमाल, 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
'आवारापन 2' का बड़ा कमाल, 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget